देश

जहरीली शराब से मौत पर प्रियंका ने जताया दुख, कहा- इसके लिए सरकार जिम्मेदार, जिसकी शह पर हो रहा था कारोबार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जहरीली शराब से हुई मौत पर कहा कि दिल दहला देने वाली इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार की सरपरस्ती में अवैध शराब का इतना बड़ा कारोबार संचालित होता है यह कल्पना भी नहीं की जा सकती।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दुख जताया है। एक बयान जारी कर उन्होंने कहा, “मैं यह जानकर स्तब्ध और बेहद दुखी हूं कि जहरीली शराब से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, कुशीनगर और कई गांवों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और मरने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।”

प्रियंका गांधी ने अपने बयान में आगे कहा, “दिल दहला देने वाली इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार की सरपरस्ती में अवैध शराब का इतना बड़ा कारोबार संचालित होता है यह कल्पना भी नहीं की जा सकती। मैं उम्मीद करती हूं कि बीजेपी सरकारों द्वारा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी का प्रावधान किया जाएगा।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “इतनी दुखद घटना के बारे में सुनकर मैं अत्यंत व्यथित हूं और शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करती हूं।”

वहीं सहारनपुर में जहरीली शराब से जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिजनों ने रविवार को सड़क जामकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे मृतकों के परिजनों ने कहा, “हमारे बच्चों को मुख्त में शिक्षा मिलनी चाहिए। जिन महिलाओं की मौत हुई है उनके पतियों को नौकरी दी जानी चाहिए, और दोषी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राज्य में अब तक 77 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं उत्तराखंड में अब तक 32 लोगों की जान जा चुकी है। दोनों राज्यों की बात करें तो मरने वालों की संख्या 109 हो गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 10 Feb 2019, 6:51 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप