देश

गंगा यात्रा के दौरान प्रियंका का पीएम मोदी पर निशाना, बोलीं- चौकीदार तो अमीरों के होते हैं

प्रयागराज से वाराणसी के असी घाट तक 140 किलोमीटर लंबी अपनी 3 दिवसीय बोट यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी इसी तरह कई जगह रुक कर वहां के लोगों से बात करेंगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश से आज आगामी लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत की है। प्रियंका ने इस अभियान की शुरुआत प्रयागराज से की है, जहां से चलने के बाद प्रियंका अपने पहले पड़ाव दुमदुमा घाट पर रुकीं हैं। दुमदुमा घाट पर प्रियंका ने वहां के लोगों से मुलाकात की। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए वहां के लोगों से किसानों को होने वाली दिक्कतों और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात की।

प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले कुछ समय में किसानों को काफी दिक्कतें हुई हैं, देश के युवा आज बेरोजगार घूम रहे हैं। देश की सरकार किसानों की मदद के लिए सामने नहीं आ रही है। इसके अलावा प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार ने करोड़ों-अरबों रुपये अपने उद्योगपति मित्रों को दे दिए।

पीएम मोदी द्वारा चौकीदार शब्द के इस्तेमाल पर प्रियंका गांधी ने कहा, “उनकी मर्जी अपने नाम के आगे क्या लगाएं। मुझे एक किसान भाई ने कहा कि देखिए चौकीदार तो अमीरों के होते हैं, हम किसान तो अपने खुद के चौकीदार होते हैं।”

अपनी गंगा यात्रा के दौरान जब प्रियंका गांधी गंगा किनारे बसे एक गांव में पहुंची तो वहां हर वर्ग के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

यहां के लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “वो समझते हैं कि आपको गुमराह करके सत्ता में रहेंगे, सारी संस्थाओं को अपने कंट्रोल में रखना चाहते हैं। ऐसे कोई देश नहीं चल सकता। ये देश आपका है, इस देश की हिफाजत आप करेंगे।”

बता दें कि प्रियंका गांधी प्रयागराज से वाराणसी के असी घाट तक 140 किलोमीटर लंबी अपनी 3 दिवसीय बोट यात्रा के दौरान इसी तरह कई जगह रुक कर वहां के लोगों से बात करेंगी ।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति