देश

कांग्रेस अध्यक्ष के बगल के कमरे में बैठेंगी प्रियंका, बतौर महासचिव इसी कमरे में बैठा करते थे राहुल गांधी

महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के ठीक बगल वाला कमरा मिला है। इस कमरे की खास बात ये है कि महासचिव रहते हुए राहुल गांधी इसी कमरे में बैठा करते थे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनाई गईं प्रियंका गांधी को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बैठने के लिए कमरा आवंटित कर दिया गया है। पार्टी मुख्यालय में प्रियंका को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ठीक बगल वाला कमरा मिला है। खास बात यह है कि पहले महासचिव रहते हुए राहुल गांधी इसी कमरे में बैठा करते थे। कमरे के बाहर प्रियंका गांधी का नेम प्लेट भी लगा दिया गया है।

इससे पहले सोमवार को प्रियंका गांधी ने तुगलक रोड स्थित राहुल गांधी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष ने भी लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा के लिए गुरुवार को कांग्रेस महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक बुलाई है। खबरों के मुताबिक इस बैठक में प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी।

गौरतलब है कि पार्टी महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनाए जाने के समय प्रियंका गांधी यहां नहीं थीं। ऐसे में माना जा रहा है कि 7 फरवरी की बैठक के बाद वह क्षेत्र के दौरे पर निकल जाएंगी। दरअसल, जिस पूर्वी यूपी की कमान प्रियंका गांधी को मिली है, उस क्षेत्र में बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं का प्रभाव रहा है।

खुद पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का चुनावी क्षेत्र इस इलाके में पड़ता है। ऐसे में इस क्षेत्र में कांग्रेस की जमीन मजबूत करना एक बड़ी चुनौती है। और इसी को देखते हुए इस इलाके की कमान प्रियंका गांधी को दी गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: शुभमन गिल बने वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज और पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत

  • ,
  • राजस्थान में मानसून का कहर, जयपुर में सड़कें जलमग्न, धौलपुर में बाजार डूबे, 22 जिलों में येलो अलर्ट

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • यादों में जॉनी वॉकरः बस कंडक्टर से बने कॉमेडी के बादशाह, अदाकारी से गमगीन चेहरों पर भी बिखेरी मुस्कान

  • ,
  • सिनेजीवन: आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान वजह से डायरेक्टर बने करण जौहर और 'Mtv हसल 5' का नया थीम होगा 'अपना होमग्राउंड'