देश

पंजाब: अमृतसर के सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, इलाके में दहशत

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर की गहन जांच शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड), डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

पंजाब के अमृतसर जिले में एक सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। गांव मेहरबानपुरा स्थित सरकारी स्कूल के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

धमकी वाले ई-मेल में स्कूल को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। ई-मेल में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि स्कूल में राष्ट्रगान गाना बंद किया जाए, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस धमकी ने स्कूल प्रशासन और आसपास के लोगों में खलबली मचा दी।

यह घटना ऐसे समय हुई है, जब स्कूल में बच्चों की संख्या सामान्य से कम थी, जिससे स्थिति को संभालना थोड़ा आसान रहा। फिर भी, धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल में मौजूद छात्रों और शिक्षकों में घबराहट फैल गई। अभिभावकों को सूचना दी गई और कुछ बच्चों को तुरंत घर भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर की गहन जांच शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड), डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है। पूरे स्कूल को खाली कराकर हर कमरे, गलियारे और मैदान की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। अब तक किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन जांच जारी है। साइबर सेल ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और भेजने वाले की पहचान के लिए काम कर रही है।

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर विश्वास न करें। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन और पुलिस ने स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी है। जांच पूरी होने तक स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अभिभावकों से अनुरोध है कि वे शांत रहें और आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप