देश

राफेल डील पर फैसले की होगी समीक्षा? जल्द सुनवाई पर विचार कर रहा सुप्रीम कोर्ट

वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने राफेल मामले पर याचिकाओं पर जल्द सुनवाई की मांग की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि फिलहाल तारीख तय करना मुश्लि है, लेकिन फिर भी वो इस पर विचार करेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सुप्रीम कोर्ट में राफेल मामले की सुनवाई दोबारो हो सकती है। कोर्ट ने अपने फैसले की समीक्षा संबंधी याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमति जता दी है। वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने राफेल मामले पर याचिकाओं पर जल्द सुनवाई की मांग की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि फिलहाल तारीख तय करना मुश्लि है, लेकिन फिर भी वो इस पर विचार करेंगे। साथ ही सीजेआई ने कहा कि राफेल से संबंधित सभी याचिकाओं की सुनवाई के लिए जजों की बेंच का गठन करना आवश्यक है। बता दें, राफेल पर 14 दिसंबर के फैसले पर चार याचिकाएं दाखिल की गई थीं।

पहली संशोधन याचिका केंद्र सरकार द्वारा दाखिल की गई, जिसमें कहा गया है कि कोर्ट के फैसले में सीएजी रिपोर्ट संसद के सामने रखी गई की टिप्पणी को ठीक करें। इसके अलावा प्रशांत भूषण, यशवंत सिन्हा और अरूण शौरी ने पुनर्विचार याचिका में अदालत से राफेल आदेश की समीक्षा करने के लिए कहा था जिसमें कहा गया कि सरकार ने राफेल जेट का अधिग्रहण करने के लिए निर्णय लेने की सही प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है।

वकील प्रशांत भूषण ने राफेल मामले में कुछ अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय को गुमराह करने के लिए झूठी गवाही देने संबंधी अभियोग की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई का भी अनुरोध किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रुकें! पहले चेक कर लें 24 कैरेट और 22 कैरेट के नए भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?