देश

मेघालय में पैसे के बल पर बीजेपी ने हथियाई सत्ता, जनादेश का हुआ अपमान: राहुल गांधी

मेघालय में बीजेपी सरकार में शामिल होने जा रही है। रविवार को हुए नाटकीय घटनाक्रम में 21 सीट जीतने के बावजूद कांग्रेस सरकार बनाने के लिए दूसरे दलों को अपने पक्ष में करने में असफल रही।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

मेघालय में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “सिर्फ 2 सीटों के साथ बीजेपी ने दूसरों के माध्यम से मेघालय में सत्ता पाई है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे लिखा, “मणिपुर और गोवा की ही तरह मेघालय में भी जनादेश की उपेक्षा हुई है। एक अवसरवादी गठबंधन बनाने के लिए बीजेपी ने बड़े पैमाने पर पैसे का इस्तेमाल किया है।”

मेघालय में बीजेपी सरकार में शमिल होने जा रही है। रविवार को हुए नाटकीय घटनाक्रम में 21 सीट जीतने के बावजूद कांग्रेस सरकार बनाने के लिए दूसरे दलों को अपने पक्ष में करने में असफल रही। वहीं चुनाव में मात्र दो सीट हासिल करने वाली बीजेपी के लिए 5 दलों और एक निर्दलीय विधायक के समर्थन से सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'नेहा बोरा कहां हैं, अभी तक पता नहीं, आखिरी लोकेशन एंटी नारकोटिक्स ब्यूरों की थी, लेकिन वहां नहीं मिलीं'

  • ,
  • अखिलेश यादव का तंज- 'वन नेशन, वन इलेक्शन’ नहीं, बीजेपी की मंशा ‘वन करप्शन, वन इलेक्शन’ है

  • ,
  • खड़गे ने परिसीमन विधेयक पर पीएम को फिर लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक की मांग, कहा- जबरन पास कराने की कोशिश न करें

  • ,
  • दिल्लीः ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन पर पुलिस का पहरा, शामिल होने जा रहे दीपके और नेहा समेत कई हिरासत में लिए गए

  • ,
  • 'हड्डियां तोड़ सकते हैं, सत्याग्रह नहीं...' छात्रों पर एक्शन को लेकर दिल्ली पुलिस और सरकार पर बरसे राहुल गांधी