देश

डोकलामः गलत बयानी के लिए मोदी सरकार पर बिफरे राहुल गांधी, लगाया घुटने टेक कर जवानों को धोखा देने का आरोप

राहुल गांधी ने डोकलाम मुद्दे पर संसद में दिए सुषमा स्वराज के बयान की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार का चीनी ताकतों के सामने इस तरह घुटने टेकना सीमा पर तैनात जवानों के साथ धोखा है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने डोकलाम को लेकर मोदी सरकार को घेरा

चीनी सीमा पर स्थित डोकलाम में चीनी सैनिकों के हस्तक्षेप की लगातार सामने आ रही घटनाओं के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने डोकलाम मुद्दे पर संसद में दिए सुषमा स्वराज के बयान की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार का चीनी ताकतों के सामने इस तरह घुटने टेकना सीमा पर तैनात जवानों के साथ धोखा है। राहुल गांधी ने एक न्यूज वेबसाइट की खबर को साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, “सुषमा स्वराज जैसी महिला का चीनी ताकत के सामने घुटने टेक देना आश्चर्यजनक है। सरकार का इस तरह चीन के सामने घुटने टेकना सीमा पर तैनात जवानों के साथ विश्वासघात है।”

राहुल गांधी ने इसके साथ एक खबर भी साझा किया है, जिसमें एक अमेरिकी अधिकारी के वहां की संसद में दिए बयान के हवाले से कहा गया है कि डोकलाम में चीन की हरकत आज भी बदस्तूर जारी है। खबर के अनुसार, अमेरिकी सीनेट में चीन की गतिविधियों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में विदेश विभाग में दक्षिण और मध्य एशिया के प्रिंसिपल डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेट्री एलिस जी वेल्स ने सदस्यों को बताया कि चीनी सेना ने चीन और भूटान के मध्य में स्थित डोकलाम क्षेत्र में खामोशी के साथ अपनी गतिविधियां जारी रखी हुई हैं और इस पर ना तो भारत और ना ही भूटान की ओर से विरोध दर्ज कराया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को लोकसभा में डोकलाम विवाद पर बयान देते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि डोकलाम विवाद अब कोई मुद्दा नहीं है, ये विवाद पहले ही सुलझा लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की कूटनीतिक परिपक्वता से इस विवाद को सुलझा लिया गया है और यह विवाद मुख्य रूप से भूटान और चीन के बीच है, जिसमें भारत की कोई भूमिका नहीं है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि डोकलाम में यथास्थिति बनी हुई है और उसमें एक इंच का भी बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने विपक्ष को ही कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि बार-बार इस मुद्दे को क्यों उठाया जा रहा है।

बता दें कि सिक्किम सीमा के निकट भारतीय क्षेत्र डोकलाम में पिछले साल चीनी सेना द्वारा सड़क निर्माण कार्य किये जाने का मामला सामने आने के बाद वहां पर दोनों सेनाओं के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। इस तनाव की वजह से भारत और चीन की सेना लगभग 73 दिनों तक आमने-सामने थीं। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के चीन दौरे से पहले इस विवाद को 28 अगस्त, 2017 को सुलझाया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 02 Aug 2018, 4:01 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का हंगामा, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' और 'अमित शाह सदन में आओ' के लगे नारे , सदन 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में सड़कों पर उतरेगी तृणमूल, सभी ब्लॉक में विरोध मार्च निकाला जाएगा

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी-बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली-NCR समेत 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

  • ,
  • असम में बाढ़ से हालात गंभीर, अब तक 100 लोगों की मौत, 1.4 लाख लोग प्रभावित, अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है कई नदियां

  • ,
  • संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर अमित शाह से मांगा जवाब