देश

राहुल का पीएम से सवाल, ‘बीत गए चार साल नहीं आया लोकपाल’, क्या सत्ता पाने के बाद लोकपाल को भूल गई मोदी सरकार?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लोकपाल पर लिखे एक ट्वीट का हवाला देते हुए उन्हें याद दिलाया है कि उनकी सरकार के लगभग 4 साल बीत जाने के बाद भी लोकपाल लागू नहीं हुआ है। 

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकपाल के मुद्दे पर पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया (फाइल फोटो)

देश में लोकपाल लागू करने के वादे को याद दिलाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के तीन साल पुराने लोकपाल पर लिखे एक ट्वीट का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए ट्वीट किया, “बीत गए चार साल नहीं आया लोकपाल, जनता पूछे एक सवाल, कब तक बजाओगे ‘झूठी ताल’?”

Published: undefined

11 दिसंबर, 2017 को लोकपाल को लेकर उन्होंने एक और ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट कर पूछा था, “कहते थे देंगे जवाबदेह सरकार, किया लोकपाल क्यों दरकिनार? जीएसपीसी, बिजली-मेट्रो घोटाले, शाह-जादा पर चुप्पी हर बार, मित्रों की जेब भरने को हैं बेकरार, लंबी है लिस्ट और ‘मौनसाहब’ से है जवाब की दरकार, किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार?”

Published: undefined

यह जगजाहिर है कि यूपीए सरकार के दौरान लोकपाल लाने को लेकर चले आंदोलन का फायदा उठाकर ही पीएम मोदी सत्ता में आए थे। यह वादा उनके भ्रष्टाचार मिटाने के दावे का अंग था। लेकिन सरकार के लगभग 4 साल पूरे होने के बाद भी लोकपाल को लेकर सरकार की नीयत साफ नहीं दिख रही है। भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का चेहरा रह चुके समाजसेवी अन्ना हजारे मोदी सरकार पर सवायह ल उठा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि केन्द्र की मोदी सरकार ने यूपीए सरकार के दौरान पारित किये गए लोकपाल विधेयक को संशोधन के जरिये कमजोर कर दिया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी, आंधी-तूफान को लेकर रहें बेहद सतर्क लोग

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सोना हुआ सस्ता, चांदी महंगी और रुपया में गिरावट जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दरभंगा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटा, सुरक्षित बचे 148 यात्री

  • ,
  • दोहा में अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक की योजना नहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

  • ,
  • खेल: 'अय्यर की बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड T20 सीरीज में कड़ी परीक्षा होगी' और मुंबई छोड़ बेंगलुरु शिफ्ट हुए पंड्या