देश

राहुल गांधी ने दिवंगत सुषमा स्वराज के पति को लिखा पत्र, कहा- उनकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी

पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी नेता सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताते हुए राहुल गांधी ने उनके पति कौशल स्वराज को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने सुषमा स्वराज को असाधारण नेता और कुशल वक्ता बताते हुए कहा कि उनकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी और लाखों दिलों को छूती रहेगी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

राहुल गांधी ने पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी नेता सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके पति कौशल स्वराज को एक पत्र लिखा। पत्र में राहुल गांधी ने स्वराज को असाधारण नेता और कुशल वक्ता बताते हुए कहा कि विदेश मंत्री रहते हुए अपने काम से उन्होंने दुनिया भर में लोगों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस दौरान उनकी निजी बीमारियां भी लोगों की परेशानियों को हल करने के प्रति उनके लगन को देखते हुए हार मानती रहीं।

राहुल गांधी ने कौशल स्वराज को भेजे पत्र में कहा, “दुख की इस घड़ी में आप और आपकी बेटी बांसुरी का ध्यान आता है और आप दोनों के लिए प्रार्थना करता हूं। सुषमा जी की विरासत हमेशा जिंदा रहेगी और लाखों भारतीयों के दिलों को छूती रहेगी। मैं इस दुख की घड़ी में आपकी शांति की प्रार्थना करता हूं।”

बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बुधवार शाम को दिल्ली के लोधी रोड स्थित शवदाह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी कीं। सुषमा के निधन पर देश और दुनिया के कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 07 Aug 2019, 9:44 PM IST

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार