देश

राहुल ने पीएम का वीडियो किया ट्वीट, कहा- ये मनोरंजक वीडियो ‘श्री 36’ का है, खुद देखें, दोस्तों को भी करें शेयर

वीडियो में पीएम मोदी यह कह रहे हैं कि पहले के जमाने में जैसे ग्रामोफोन का पिन अटक जाता था। ठीक उसी तरह कुछ लोगों का भी पिन अटक जाता है और वह एक ही बात बार-बार कहते रहते हैं। उनका इशारा संभवत: कांग्रेस और गांधी परिवार की ओर था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया राहुल गांधी ने पीएम मोदी का वीडियो जारी कर कसा तंज 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का एक वीडियो ट्वीट कर उनके ऊपर तंज कसा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, “यह मनोरंजक वीडियो श्री 36 द्वारा प्रस्तुत किया गया है! मुझे आशा है कि आप इसे देखकर आनंद लेंगे! कृपया इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें, ताकि वे भी इसका आनंद उठा सकें।”

वीडियो के शुरूआत में पीएम मोदी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि कुछ लोगों के दिमाग में एक ही चीज भर जाता है और वे उसे बार-बार कहते रहते हैं। वीडियो में पीएम मोदी यह कह रहे हैं कि पहले के जमाने में जैसे ग्रामोफोन का पिन अटक जाता था। ठीक उसी तरह कुछ लोगों का भी पिन अटक जाता है और वह एक ही बात बार-बार कहते रहते हैं। उनका इशारा संभवत: कांग्रेस और गांधी परिवार की ओर था।

वीडियो में आगे पीएम मोदी इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पंडित नेहरू के साथ बार-बार गांधी-गांधी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के आखिर में अमित शाह यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मोदी जी यह बताओ की आप ने चार सालों में क्या काम किया।

Published: undefined

जाहिर है राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष को उस बात का जवाब दिया है, जिसमें पीएम मोदी और शाह कांग्रेस और गांधी परिवार पर अपना खुद का नाम बार-बार लेने का आरोप लगाते रहते हैं। वीडियो के जरिए राहुल गांधी ने यह बताने की कोशिश कि वे नहीं बल्कि पीएम मोदी और अमित शाह सालों से गांधी परिवार का नाम लेते आ रहे हैं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी, आंधी-तूफान को लेकर रहें बेहद सतर्क लोग

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सोना हुआ सस्ता, चांदी महंगी और रुपया में गिरावट जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दरभंगा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटा, सुरक्षित बचे 148 यात्री

  • ,
  • दोहा में अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक की योजना नहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

  • ,
  • खेल: 'अय्यर की बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड T20 सीरीज में कड़ी परीक्षा होगी' और मुंबई छोड़ बेंगलुरु शिफ्ट हुए पंड्या