देश

राहुल ने कांग्रेस उम्मीदवारों से अपने पास संविधान की प्रति रखने को कहा, बोले- नामांकन, सभाओं, भाषणों और जनसंपर्क...

राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अपने साथ संविधान की प्रति लेकर चल रहे हैं और चुनावी सभाओं के दौरान लोगों को यह प्रति दिखाते भी हैं।

फोटो: @RahulGandhi
फोटो: @RahulGandhi 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव लड़ रहे पार्टी उम्मीदवारों का मंगलवार को आह्वान किया कि वे नामांकन दाखिल करते समय, सभाओं और जनसंपर्क के दौरान अपने पास संविधान की प्रति रखें तथा लोगों को यह बताएं कि जब तक उनकी पार्टी है तब तक कोई संविधान छीन नहीं सकता।

राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अपने साथ संविधान की प्रति लेकर चल रहे हैं और चुनावी सभाओं के दौरान लोगों को यह प्रति दिखाते भी हैं।

उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "गरीबों के लिए वरदान, वंचितों का सम्मान और हर नागरिक का अभिमान - हमारा संविधान। कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों और नेताओं से मेरा निवेदन है कि वह नामांकन, सभाओं, भाषणों और जनसंपर्क के दौरान पवित्र संविधान को अपने साथ ज़रूर रखें।"

राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं और उम्मीदवारों से यह भी कहा, "गांव-गांव, गली-गली यह ऐलान कर दो कि जब तक कांग्रेस है बीजेपी क्या, दुनिया की कोई ताकत भारत से उसका संविधान छीन नहीं सकती।"

वह और कांग्रेस निरंतर यह आरोप लगा रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संविधान बदलना और आरक्षण खत्म करना चाहते हैं।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप