देश

'वोट चोरी' के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस का हल्ला बोल, पायलट बोले- सवालों के जवाब देने के बजाए BJP को आगे कर रहा चुनाव आयोग

सचिन पायलट ने कहा कि देश में राहुल गांधी ने वोटों की गड़बड़ी का जो प्रमाण दिया है, उसका स्पष्टीकरण निर्वाचन आयोग को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जवाब देने के बजाए चुनाव आयोग बीजेपी को आगे कर रहा है।

'वोट चोरी' के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस का हल्ला बोल
'वोट चोरी' के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस का हल्ला बोल 

देशभर में हो रही ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लोकतंत्र को बचाने के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर से शहीद स्मारक, गर्वमेंट हॉस्टल, एमआई रोड़, जयपुर तक पैदल मार्च निकाल गया। इस मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सचिन पायलट समेत कई कांग्रेस विधायक, सांसद, नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

 पैदल मार्च में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी रही, जिसेस प्रदर्शन को और मजबूती मिली। शहीद स्मारक की ओर बढ़ते हुए कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग से वोटर लिस्ट में हुई कथित अनियमितताओं पर स्पष्ट जवाब मांगा।

जवाब देने के बजाए बीजेपी को आगे कर रहा चुनाव आयोग- पायलट

मार्च में शामिल सचिन पायलट ने कहा कि देश में राहुल गांधी ने वोटों की गड़बड़ी का जो प्रमाण दिया है, उसका स्पष्टीकरण निर्वाचन आयोग को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जवाब देने के बजाए चुनाव आयोग बीजेपी को आगे कर रहा है। पायलट ने कहा कि हम जनता को जागरूक करेंगे और हर संभव वोट चोरी को रोकने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा, "वोट की चोरी हो रही है, इसको रोकना पड़ेगा और पारदर्शिता लानी पड़ेगी। वोट डालने का अधिकार मिलना चाहिए। ईडी, सीबीआई, संवैधानिक संस्थाएं, सब सरकार के दबाव में है लेकिन जनता सच्चाई के साथ है, हमारे साथ है।"

वोट चोरी लोकतंत्र के लिए खतरनाक- गहलोत

वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि वोट काटने का जो खेल चल रहा है वह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा, "मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, शरद पवार, अखिलेश यादव सभी लोगों ने दिल्ली में जो प्रदर्शन किया उससे पूरे देश में संदेश जा रहा है कि किस प्रकार से वोटों की चोरी की जा रही है। राहुल गांधी ने आंकड़े भी दिए हैं और चुनाव आयोग उनसे एफिडेविट की मांग कर रहा है। हमने ऐसा पहली बार देखा है। यह जो चल रहा है वह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। बिहार में 60 लाख वोट काटे गए हैं लेकिन एक भी वोट जोड़ा नहीं गया है। इसी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदर्शन कर रही है जिसमें सब शामिल हो रहे हैं।"

वोट चोरी से सत्ता में आए लोग अपनी गद्दी छोड़ें- डोटासरा 

 राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, "वोट चोरी के माध्यम से ही दिल्ली में सरकार बनाई जा रही है। राहुल गांधी ने साबित कर दिया है कि दिल्ली की सरकार वोट चोरी के माध्यम से ही बनी है। हमारी मांग है कि वोट चोरी से जो लोग मुखिया बने हैं वह अपनी गद्दी छोड़ें। दो चीजें की जा रही हैं, एक तरफ फर्जी वोटों से सत्ता हासिल की जा रही है और दूसरी तरफ विपक्ष के मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाया जा रहा है। यह दोहरी तलवार चलाई जा रही है। विपक्ष किसी भी तरह से सत्ता में ना आ पाए, इसलिए वे (बीजेपी) 'साम दाम दंड भेद' की नीति अपना रहे हैं।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल