लोकसभा चुनाव 2024: खजुराहो से आरबी प्रजापति होंगे इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार, कांग्रेस ने किया समर्थन का ऐलान
दरअसल, इंडिया गठबंधन ने आपसी समझौते के तहत खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी (सपा) को दिया था। जब सपा के उम्मीदवार का नामांकन निरस्त हो गया तो पार्टी ने फारवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार प्रजापति को समर्थन देने का फैसला किया है।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश की खजुराहो संसदीय सीट से कांग्रेस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार आरबी प्रजापति को समर्थन देने का फैसला लिया है। ऐसे में आरबी प्रजापति गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार होंगे।
खजुराहो संसदीय सीट से सपा ने मीरा यादव को मैदान में उतारा था, मगर उनका नामांकन तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से निरस्त हो गया।
दरअसल, इंडिया गठबंधन ने आपसी समझौते के तहत खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी (सपा) को दिया था। जब सपा के उम्मीदवार का नामांकन निरस्त हो गया तो पार्टी ने फारवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार प्रजापति को समर्थन देने का फैसला किया है।
मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं, जिनमें से 28 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि, एक सीट सपा के हिस्से में गई थी। पहले सपा ने प्रजापति को समर्थन देने का फैसला किया था और अब कांग्रेस ने भी उनका समर्थन कर दिया है। इस तरह गठबंधन के बतौर संयुक्त उम्मीदवार आरबी प्रजापति चुनावी मैदान में किस्मत आजमाएंगे।
आईएनएस के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए