
रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को झटक दिया है। आईयूसी चार्ज वाले प्लान लाने के बाद कंपनी ने 19 रुपये और 52 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया है। कंपनी अपने ग्राहकों को 19 रुपये वाले रिचार्ज पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग और 150 एमबी डाटा देती थी। इसके साथ ही 20 एसएमएस की सुविधा भी ग्राहकों को दी जाती थी। वहीं 52 रुपये वाले रिचार्ज पैक में ग्राहकों को 1.05 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा कंपनी देती थी। इसके साथ ही 70 एसएमएस का लाभ भी ग्राहकों को मिलता था। इसे खत्म करने के बाद अब कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए 10 रुपये से लेकर 1 हजार रुपये तक के आईयूसी चार्ज पैक लॉन्च किए हैं।
इससे पहले जियो ने 10 अक्टूबर को आईयूसी के चार प्लान लॉन्च किए थे। यह प्लान उन उपभोक्ताओं के लिए है जो जियो के अलावा दूसरे नेटवर्क पर ज्याद कॉल करते हैं। कंपनी के मुताबिक, इन उपभोक्ताओं को इन प्लान में अतिरिक्त डाटा भी मिलेगा।
खबरों में कहा गया है कि टटेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नियम के अनुसार, कोई भी टेलीकॉम कंपनी 25 से ज्यादा प्लान एक साथ लॉन्च कर सकती। बताया जा रहा है कि इसी वजह से जियो ने यह दो प्लान बंद कर तीन नए ऑल इन वन प्लान लॉन्च किए हैं।
इससे पहले 9 अक्टूबर को जियो ने अपने उपभोक्ताओं को बड़ा झटा दिया था। कंपनी ने ऐलान किया था कि उसके ग्राहकों को दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट चुकाने पड़ेंगे। इसके लिए ग्राहकों को इंटरकनेक्ट यूजेज चार्ज (आईयूसी) टॉप-अप करवाने के लिए कहा गया था।
जियों ने बताया था कि सभी इंटरनेट कॉल, इनकमिंग कॉल, जियो से जियो पर कॉल और लैंडलाइन पर किए गए कॉल पहले की तरह फ्री रहेंगे। सिर्फ दूसरे नंबर पर किए गए कॉल के पैसे देने होंगे। कंपनी ने कहा था कि ट्राई ने 1 अक्टूबर 2017 को आईयूसी चार्ज 14 पैसे से घटाकर 6 पैसे किए थे। एक जनवरी 2020 से इसे पूरी तरह खत्म करने का प्रस्ताव था, लेकिन ट्राई इस पर फिर से कंसल्टेशन पेपर ले आया। इसलिए, यह शुल्क आगे भी जारी रह सकता है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 21 Oct 2019, 3:59 PM IST