देश

पैसे देकर TRP खरीदता है Republic TV, सुशांत के नाम पर चलाया जा रहा था प्रोपेगैंडा, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा

मुंबई पुलिस ने न्यूज चैनलों पर चल रहे टीआरपी के एक बड़े खेल का खुलासा किया है। मुंबई पुलिस ने आज कहा कि न्यूज चैनलों पर सुशांत के नाम पर प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा था। साथ ही पुलिस का दावा है कि फॉल्स टीआरपी का रैकेट भी चल रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुंबई पुलिस ने न्यूज चैनलों पर चल रहे टीआरपी के एक बड़े खेल का खुलासा किया है। मुंबई पुलिस ने आज कहा कि न्यूज चैनलों पर सुशांत के नाम पर प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा था। साथ ही पुलिस का दावा है कि फॉल्स टीआरपी का रैकेट भी चल रहा है। पैसा देकर फॉल्स टीआरपी कराया जाता था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। मुंबई पुलिस का कहना है कि रिपब्लिक टीवी पैसा देकर टीआरपी खरीदता है। पुलिस ने दावा किया कि कुछ अनपढ़ लोगों के घर भी अंग्रेजी चैनल चलते थे।

मुंबई पुलिस ने बताया कि हमें ऐसी सूचना मिली कि पुलिस के खिलाफ फेक प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि हमें ऐसी सूचना मिली कि पुलिस के खिलाफ फेक प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है। फॉल्स टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स) को लेकर क्राइम ब्रांच ने एक नए रैकेट का फंडाफोड़ किया है।

मुंहई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हंसा नाम की कंपनी के कुछ पूर्व कर्मचारी कुछ चैनलों के साथ इस डेटा से छेड़छाड़ कर रहे थे। वे डेटा में हेरफेर करने में शामिल थे। वे कुछ घरों में कुछ चैनलों को रखने के लिए कहते थे भले ही वे घर पर न हों। पुलिस के अनुसार, कुछ मामलों में यह भी पाया गया कि अशिक्षित घरों को अंग्रेजी चैनल देखने के लिए कहा गया था। जो व्‍यक्ति पकड़े गए हैं उनके पास से 20 लाख रुपये जब्‍त किए गए हैं, बाकी की तलाश की चल रही है।

पुलिस कमिश्‍नर सिंह ने कहा कि चैनल से जुड़े किसी भी व्‍यक्ति, जांच वह कितने भी शीर्ष प्रबंधन से जुड़ा और सीनियर हो, से पूछताछ की जाएगी। यदि मामले में उनकी संलिप्‍तता है तो उनसे पूछताछ होगी। यदि किसी अपराध का खुलासा होता है कि अकाउंट को सीज किया जाएगा और अन्‍य कार्रवाई की जाएगी। मुंबई पुलिस के अनुसार, तफ्तीश, न्‍यूज ट्रेंड में जोड़तोड़/हेरफेर और झूठी कहानी किस तरह फैलाई जाती है, इसके विस्‍तृत विश्‍लेषण का हिस्‍सा है। मुंबई पुलिस के प्रमुख ने कहा कि चैनलों के बैंक अकाउंट्स की भी जांच की जाएगी, हम ये भी देख रहे हैं जो फर्जी TRP से विज्ञापन मिले थे वो पैसा अपराध का हिस्सा माना जाएगा या नही।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 08 Oct 2020, 4:38 PM IST

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला