देश

मध्य प्रदेश: कमलनाथ का आरोप, बीजेपी विपक्ष को खत्म करने पर तुली, लोकतंत्र की रक्षा की अपील

कमलनाथ ने एक्स पर लिखा, "भारतीय राजनीति में विपक्षी दलों की एकता की इस समय जितनी आवश्यकता है, उतनी जरूरत पिछले 75 साल में शायद ही पहले कभी रही हो।"

कमलनाथ ने अंतरिम बजट को बताया खजूर के पेड़ जैसा
कमलनाथ ने अंतरिम बजट को बताया खजूर के पेड़ जैसा फोटो- IANS

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सत्ताधारी दल बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सत्ताधारी दल अनैतिक हथकंडों के जरिए विपक्षी दलों को समाप्त करना चाहता है।

Published: undefined

कमलनाथ ने एक्स पर लिखा, "भारतीय राजनीति में विपक्षी दलों की एकता की इस समय जितनी आवश्यकता है, उतनी जरूरत पिछले 75 साल में शायद ही पहले कभी रही हो। वर्तमान सत्ताधारी दल के इरादे एकदम स्पष्ट हैं, आम चुनाव से पहले वह विपक्ष से लड़ना नहीं, बल्कि विपक्ष को अनैतिक हथकंडे अपनाकर समाप्त कर देना चाहता है।"

Published: undefined

उन्होंने आगे कहा, "राजनैतिक कार्यकर्ताओं और नेताओं को डराना, धमकाना, तोड़ना, गिरफ्तार करना और जेल भेजना इसी कुचक्र का हिस्सा हैं। यह जो दमन चक्र चलाया जा रहा है, उसका सिर्फ एक मकसद है कि भारत की आजादी के बाद जो सत्ता जनता के हाथों में दी गई थी, उसे जनता के हाथ से छीनकर तानाशाही के हाथ में दे देना। इसलिए भारत के जागरूक नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी पूरी प्रतिबद्धता से निभानी है। मौका परस्तों को पहचानना है और जनता की सेवा करने वालों के साथ खड़ेे रहना है। हम सब मिलकर अपने लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और इसे मजबूत बनाएंगे।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी, 40 साल में पहली बार नॉकआउट मैच जीता मेक्सिको

  • ,
  • 'विचारधारा से समझौता किए बिना लड़ी सामाजिक न्याय की लड़ाई', RJD के 30वें स्थापना दिवस को सुधाकर सिंह ने बताया ऐतिहासिक

  • ,
  • असम में बाढ़ से हालात गंभीर, पहली मौत, 6 जिलों के 46 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित, ब्रह्मपुत्र खतरे के निशान से ऊपर

  • ,
  • पेट्रोल-डीजल से ATF तक, आज सुबह-सुबह आई इन खबरों का आपकी जेब से है सीधा सरोकार

  • ,
  • अमरनाथ यात्रा: जम्मू में रजिस्ट्रेशन और RFID प्रक्रिया शुरू, श्रीनगर के ट्रांजिट कैंपों में उमड़े श्रद्धालु