देश

Russia-Ukraine War: भारतीय नागरिकों को तुरंत खार्किव छोड़ने को कहा गया, आज शाम 6 बजे तक इन इलाकों में पहुंचना होगा

रूस और यूक्रेन के बीच जंग और तेज होती जा रही है। रूस लगातार यूक्रेन के बड़े शहरों पर हमला कर रहा है। इसी बीच जंग के सातवें दिन भारतीय विदेश मंत्रालय की और से एक नई एडवाइजरी जारी की गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया प्रतीकात्मक तस्वीर

रूस और यूक्रेन के बीच जंग और तेज होती जा रही है। रूस लगातार यूक्रेन के बड़े शहरों पर हमला कर रहा है। इसी बीच जंग के सातवें दिन भारतीय विदेश मंत्रालय की और से एक नई एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी के मुताबिक, खारकीव में मौजूद सभी भारतीयों को उनकी सुरक्षा के लिए तत्काल खार्किव शहर छोड़ना होगा।

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा, खार्किव को तुरंत ख़ाली किया जाए,जल्द पिसोचिन,बेज़लुडोव्का और बाबे के लिए आगे बढ़ें। नागरिकों को आज 6 बजे (यूक्रेनी समय) तक इन इलाकों में पहुंचना होगा। बता दें कि यूक्रेन के समय से भारत का समय साढ़े तीन घंटा आगे है। यानी खारकीव में रह रहे भारतीयों के पास फिलहाल शहर छोड़ने के लिए साढ़े तीन घंटे का समय है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 02 Mar 2022, 5:36 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़