देश

सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार, 32 नए मंत्री शामिल, नीतीश के बेटे निशांत, उपेंद्र कुशवाहा और मांझी के बेटे को भी जगह

राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह पांच पांच मंत्रियों के समूह में संपन्न हुआ।

सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार
सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार 

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार किया गया। मंत्रिपरिषद के गठन के 22 दिनों बाद पहला विस्तार किया गया, जिसमें 32 नये मंत्रियों को शामिल किया गया।

राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह पांच पांच मंत्रियों के समूह में संपन्न हुआ।

Published: undefined

परिवार पर जमकर बरसा प्यार

लोकभवन (राजभवन) परिसर से बाहर, बड़े स्तर पर मंत्री परिषद विस्तार समारोह आयोजित किया गया। बीजेपी की अगुवाई में बनी बिहार सरकार के नए मंत्रियों में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम से संतोष सुमन को भी मंत्री परिषद में शामिल किया गया।

Published: undefined

मंगल पांडेय को जगह नहीं

मंत्रिपरिषद विस्तार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कोटे से मिथिलेश तिवारी, नीतीश मिश्र, रामचंद्र प्रसाद, नंद किशोर राम और केदार गुप्ता को मंत्री बनाया गया। इस विस्तार में पूर्व केंद्रीय मंत्री मंगल पांडेय को जगह नहीं मिली।

Published: undefined

शपथ ग्रहण समारोह में पूरा बीजेपी परिवार हुआ शामिल

गांधी मैदान में बने विशाल पंडाल में पूर्वाह्न 12 बजकर 10 मिनट से आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा तथा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

मंत्रिपरिषद विस्तार में नीतीश कुमार सरकार के अधिकतर पूर्व मंत्रियों को फिर से स्थान दिया गया है, जबकि कई नए चेहरों को भी मौका मिला है।

Published: undefined

बीजेपी से कौन-कौन बना मंत्री?

बीजेपी कोटे से विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, रमा निषाद, दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी, लखविंदर पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद और अरुण शंकर प्रसाद को मंत्री बनाया गया है।

Published: undefined

जेडीयू कोटे के मंत्रियों का नाम

जेडीयू कोटे से निशांत कुमार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, रत्नेश सदा, मदन सहनी, लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता, बुलो मंडल, दामोदर रावत, भगवान सिंह कुशवाहा, सुनील कुमार, शीला मंडल और जमा खान को मंत्री बनाया गया है। विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव पहले से मंत्री हैं।

Published: undefined

एलजेपी से 2, हम और आरएलएम से एक-एक मंत्री

वहीं, चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) से संजय सिंह और संजय पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम से संतोष सुमन और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम से दीपक प्रकाश मंत्री बने हैं।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined