देश

जज लोया के केस की सुनवाई के लिए बदलेगी बेंच ! सुप्रीम कोर्ट ने दिए संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिए हैं कि जज बी एच लोया की मौत की जांच की मांग करने वाली याचिका का केस किसी और बेंच को सौंपा जा सकता है। 16 जनवरी को पास ऑर्डर में कोर्ट ने इस बारे में साफ लिखा है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और स्व. जज बी एच लोया

सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले की सुनवाई कर रहे सीबीआई के जज बी एच लोया की मौत के केस की सुनवाई किसी और बेंच को दी जा सकती है। यह संकेत सुप्रीम कोर्ट ने ही दिए है। फिलहाल इस केस की सुनवाई जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस एम शांतनागोदरान की बेंच में हो रही है।

इस मामले की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 16 जनवरी को जो ऑर्डर जारी किया उसमें साफ लिखा है कि इस केस को किसी ‘उपयुक्त पीठ’ में भेजा जाए।

फोटो सौजन्य : the quint

जज बी एच लोया का केस इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के 4 वरिष्ठ जजों ने शुक्रवार 12 जनवरी को प्रेस कांफ्रेंस कर कोर्ट की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे और एक सवाल के जवाब में कहा था कि “हां” जज लोया का केस भी इसमें शामिल है। गौरतलब है कि जज बी एच लोया जब केस की सुनवाई कर रहे थे, उस केस में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी आरोपी थे। जज लोया की रहस्यमय हालात में दिल का दौरा पड़ने से नागपुर में मौत हो गई थी।

अलबत्ता, 17 जनवरी से जिन महत्वपूर्ण याचिकाओँ पर सुनवाई के लिए जो पीठ गठित की गई हैं, उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। जो नई बेंच गठित की गई है, उसमें ‘वे’ चारों जज शामिल नहीं हैं।

17 जनवरी से जिन अहम याचिकाओं पर सुनवाई शुरु होनी है, उनमें आधार की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका, सबरीमाला मंदिर में महिलाओँ के प्रवेश, पारसी महिलाओं की धार्मिक पहचान और धारा 377 की समीक्षा के केस शामिल हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की अपील पर ट्रंप का सख्त रुख, कहा- ‘बातचीत करेंगे, लेकिन युद्धविराम खत्म हो चुका है’

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • बांकीपुर उपचुनावः नितिन नवीन के करीबी अभिषेक ने छोड़ा मैदान, नामांकन के बाद बीजेपी ने बदला उम्मीदवार

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने की अभद्र टिप्पणी, फेंकी फाइल, सुरक्षाकर्मियों ने निकाला बाहर