देश

राज्यसभा की 8 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी, 19 जून को होगा मतदान

निर्वाचन आयोग ने कहा कि द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिसूचना दो जून को जारी की जाएगी।असम से दो और तमिलनाडु से छह राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल जून और जुलाई में समाप्त होने के मद्देनजर यह चुनाव कराया जा रहा है।

राज्यसभा की 8 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी, 19 जून को होगा मतदान
राज्यसभा की 8 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी, 19 जून को होगा मतदान फोटोः सोशल मीडिया

चुनाव आयोग ने राज्यसभा की आठ सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। निर्वाचन आयोग ने असम की दो और तमिलनाडु की छह सीट के लिए 19 जून को द्विवार्षिक चुनाव कराने की सोमवार को घोषणा की। तय परंपरा के अनुसार, मतगणना 19 जून की शाम को ही होगी।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिसूचना दो जून को जारी की जाएगी।असम से दो और तमिलनाडु से छह राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल जून और जुलाई में समाप्त होने के मद्देनजर यह चुनाव कराया जा रहा है। असम से राज्यसभा सदस्य वीरेंद्र प्रसाद वैश्य (भारतीय जनता पार्टी) और मिशन रंजन दास (बीजेपी) का कार्यकाल 14 जून को समाप्त हो रहा है।

इसी तरह, तमिलनाडु से अंबुमणि रामदास (पट्टाली मक्कल काची), एन चंद्रशेखरन (आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम), एम षणमुगम (द्रविड़ मुनेत्र कषगम), पी विल्सन (द्रमुक) और वाइको (मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम) समेत राज्यसभा के छह सदस्यों का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया