देश

‘विकास पागल हो गया है’: राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा गुजरात की सरकार गुजरात से चलनी चाहिए,दिल्ली से नहीं। अभी दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चलती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

तीन दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने किसानों के दर्द को बांटते हुए कहा कि आज की राज्य और केंद्र सरकार किसानों को भूल गई है। उन्होंने कहा कि गुजरात की सरकार गुजरात से ही चलनी चाहिए,दिल्ली से नहीं। आज के समय में गुजरात की सरकार दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चलती है। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आ रहे हैं, हमें कांग्रेस की सरकार बनानी है और पूरे देश को रास्ता दिखाना है, ये काम गुजरात ही करेगा।

राहुल गांधी ने जामनगर में अपने भाषण की शुरुआत केम छो से की। राहुल गांधी ने लोगों से पूछा कि विकास को क्या हो गया? तो लोगों ने बीजेपी के नारे पर चुटकी लेते हुए कहा कि गाडो थई छो। बीते दिनों से सोशल मीडिया पर विकास गाडो थई छो का नारा वायरल होने से बीजेपी के लिए मुसीबत बन गया था। जिसका मतलब विकास पागल हो गया है।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरदार पटेल की मूर्ति बन रही है लेकिन वो भी चीन में बन रही है। उस मूर्ति के पीछे मेड इन चाइना लिखा हुआ है, जो शर्म की बात है। राहुल गांधी बोले कि झूठ बोल-बोल कर विकास पागल हो गया है।

राहुल गांधी ने कहा, 'गुजरात में कांग्रेस के पक्ष में भीतर ही भीतर जबरदस्त लहर है। लोग बदलाव चाहते हैं और कांग्रेस इस बार निश्चित तौर पर सत्ता में आएगी। गुजरात के लोग सत्तारूढ़ पार्टी से नाखुश हैं क्योंकि वे बीजेपी को अपना वोट देने के बाद ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार गुजरात के विकास में मदद करेगी।

जामनगर में समर्थकों के साथ राहुल गांधी/ फोटो: Twitter 
जामनगर में समर्थकों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी/ फोटो: Twitter 
मोरबी जिले में लोगों का अभिवादन करते राहुल गांधी/ फोटो: Twitter 
ढोल में लोगों को संबोधित करते कांग्रेस उपाध्यक्ष/ फोटो: Twitter 

द्वारका पहुंचे राहुल गांधी ने पहले दिन ही मोदी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था,कितने लोगों को नौकरी मिली ? आज देश में रोजगार के लिए युवा दर-दर की ठोकरें खा रहे है। हिन्दुस्तान का युवा काम करना चाहता है, देश को बनाना चाहता है। लेकिन बीजेपी की सरकार उसे रोजगार नहीं दे पा रही। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार जो वादे करती है, उसे निभाती जरूर है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला