देश

इंदिरा गांधी के निजी सचिव रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता आरके धवन का निधन

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निजी सचिव रहे धवन 1984 में उनकी हत्या के समय घटनास्थल पर मौजूद थे और वह हत्या के चश्मदीद गवाहों में से थे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरके धवन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरके धवन का निधन हो गया है। वह 81 वर्ष के थे। राज्यसभा सांसद रह चुके वरिष्ठ नेता आरके धवन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निजी सचिव भी रहे थे। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के समय आरके धवन घटनास्थल पर ही मौजूद थे और वह हत्या के चश्मदीद गवाहों में से थे। धवन के निधन पर कांग्रेस ने शोक व्यक्त किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर धव के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, “कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरके धवन को हमारी श्रद्धांजलि, जिन्होंने आज अपनी आखिरी सांस ली। कांग्रेस के आदर्शों के प्रति उनकी अथक भावना, अतुल्य प्रतिबद्धता और समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।”

आरके धवन की शुरुआती पढ़ाई देहरादून और फिर बनारस हिदू विश्वविद्धालय (बीएचयू) से हुई थी। उन्होंने काफी देर से शादी की थी। वह अक्सर कहा करते थे कि वह कांग्रेस और गांधी परिवार के सच्चे सेवक थे, इसलिए उन्होंने निष्ठापूर्वक सेवा में पूरी जिंदगी बिताने का निर्णय लिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 06 Aug 2018, 10:01 PM IST

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार