देश

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कोलकाता से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कैंसिल, जानिए ताजा अपडेट

जानकारी के अनुसार, एमिरेट्स एयरलाइन की दुबई से आने वाली 2 फ्लाइट्स और दुबई के लिए जाने वाली 2 फ्लाइट्स आज रद्द की गई हैं। इसके अलावा, कतर एयरवेज की दो उड़ानें—एक आगमन और एक प्रस्थान, जो दोहा से संबंधित थीं, उन्हें भी रद्द करना पड़ा।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कोलकाता से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कैंसिल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कोलकाता से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कैंसिल (प्रतीकात्मक तस्वीर) फोटो: IANS

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते मंगलवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपडेट जारी करते हुए यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की टाइमिंग और ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी लेने को कहा है।

Published: undefined

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के मुताबिक, आज कुल 5 आगमन और 5 प्रस्थान उड़ानें कैंसिल हुई हैं। ये कदम मुख्य रूप से सुरक्षा और संचालन संबंधी कारणों से उठाया गया है। यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सभी संबंधित यात्रियों को पहले ही सूचना दी है।

Published: undefined

जानकारी के अनुसार, एमिरेट्स एयरलाइन की दुबई से आने वाली 2 फ्लाइट्स और दुबई के लिए जाने वाली 2 फ्लाइट्स आज रद्द की गई हैं। इसके अलावा, कतर एयरवेज की दो उड़ानें—एक आगमन और एक प्रस्थान, जो दोहा से संबंधित थीं, उन्हें भी रद्द करना पड़ा। वहीं, एतिहाद एयरवेज और एयर अरेबिया की अबू धाबी से आने वाली और जाने वाली एक-एक फ्लाइट को भी कैंसिल किया गया है।

Published: undefined

एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति को पहले से ही चेक कर लें और एयरलाइन से संपर्क करें। एएआई ने कहा है कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं और यदि कोई अतिरिक्त मदद चाहिए तो एयरपोर्ट स्टाफ हर समय उपलब्ध रहेगा।

Published: undefined

गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में जारी राजनीतिक और सुरक्षा तनाव के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की योजना प्रभावित हो रही है। ऐसे में यात्रियों को भी सुझाव दिया गया है कि वे यात्रा से पहले अपने टिकट, फ्लाइट टाइम और एयरलाइन की सूचना बार-बार जांच लें ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यवस्था और स्टाफ की तैनाती पूरी तरह सक्रिय रखी गई है। इसके अलावा, एयरपोर्ट सोशल मीडिया और वेबसाइट के जरिए लगातार अपडेट शेयर कर रहा है ताकि कोई भी यात्री समय पर जानकारी हासिल कर सके। 

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined