देश

गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला के घर हुई चोरी तो बोले- चौकीदार ही चोर है

गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला के घर चोरी हो गई। चोर उनके घर से करीब 5 लाख रुपए कैश और कीमती सामान उड़ा ले गए। वाघेला को अपने चौकीदार पर ही चोरी का शक है। उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला का कहना है कि चौकीदार ही चोर है। दरअसल शंकर सिंह वाघेला के घर चोरी हो गई है। चोर उनके घर से करीब 5 लाख रुपए कैश और कीमती सामान
उड़ा ले गए। कुछ गहने भी चोरी हुए हैं। वाघेला को अपने चौकीदार पर ही चोरी का शक है और उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत भी की है। फिहलाह पुलिस चौकीदार की तलाश में लगी हुई है। अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है।

पुलिस के मुताबिक, चोरी उनके गांधीनगर स्थित आवास से हुई है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी है। जिसमें कहा गया है कि वासुदेव नेपाली नामक एक शख्स को 4 साल पहले चौकीदार के तौर पर रखा गया था। वासुदेव अपने परिवार के साथ शंकर सिंह वाघेला के घर पर रहता था। लेकिन पिछले साल अक्टूबर में वो नौकरी छोड़ अपने परिवार के साथ घर वापस लौट गया था।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि कमरे की अलमारी में रखे गहने की जानकारी सिर्फ वासुदेव को ही थी। उस कमरे का इस्तेमाल भी वही करता था। इसलिए माना जा रहा है कि चोरी में उसका हाथ हो सकता है। पुलिस वासुदेव की तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को वासुदेव का कोई सुराग नहीं मिला है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • केरल में भारी बारिश से बढ़ी परेशानी, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, राहत शिविरों में पहुंचाए जा रहे लोग

  • ,
  • TVK सरकार का पहला बजट: दुल्हनों को 8g सोने का सिक्का; रेशमी साड़ी, छात्रों को लैपटॉप... जानें क्या-क्या मिला

  • ,
  • यूपी: 'खाद के लिए कतार में किसान', अखिलेश यादव बोले- भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ संसद में विपक्ष का मार्च, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे