देश

GDP के 7.8 प्रतिशत ग्रोथ को लेकर शरद पवार ने मोदी सरकार पर निशाना साधा, बोले- वे असल समस्याओं को कर रहे नजर अंदाज

शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि सरकार देश की आर्थिक स्थिरता के बारे में गलत नैरेटिव बना रही है।

GDP के 7.8 प्रतिशत ग्रोथ को लेकर शरद पवार ने मोदी सरकार पर निशाना साधा, बोले- वे असल समस्याओं को कर रहे नजर अंदाज
GDP के 7.8 प्रतिशत ग्रोथ को लेकर शरद पवार ने मोदी सरकार पर निशाना साधा, बोले- वे असल समस्याओं को कर रहे नजर अंदाज  फोटोः @PawarSpeaks

जीडीपी ग्रोथ के आंकड़ों को लेकर मोदी सरकार सवालों के घेरे में है। एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है। उन्होंने गुरुवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए जीडीपी ग्रोथ को लेकर सांख्यिकीय तरीकों में 'हेरफेर' का आरोप लगाया।

असल समस्याओं से भटकाने की साजिश!

शरद पवार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार की ओर से अप्रैल-जून तिमाही के लिए 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ रेट की हालिया घोषणा का जिक्र करते हुए कहा कि ये आंकड़े मजबूत आर्थिक स्थिति का संकेत हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि सरकार देश की आर्थिक स्थिरता के बारे में गलत नैरेटिव बना रही है।

पवार ने कहा, "प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री अर्थव्यवस्था की स्थिति को बहुत अच्छा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वे असल समस्याओं को नजर अंदाज कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि वे यह समझने में नाकाम रहे हैं कि अर्थव्यवस्था असल में धीमी हो रही है।" उन्होंने प्रधानमंत्री पर यह आरोप भी लगाया कि वे घरेलू मुद्दों, जैसे कि तेजी से बढ़ती महंगाई और परिवारों की घटती बचत से लोगों का ध्यान हटाने के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पवार ने कई जरूरी क्षेत्रीय और कृषि संबंधी मुद्दों पर भी चिंता जताई।

चीनी की बढ़ती कीमतों पर टिप्पणी करते हुए शरद पवार ने कहा कि उत्पादन लागत बढ़ने के बावजूद किसानों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। उन्होंने चीनी के आयात के खिलाफ सलाह देते हुए कहा कि इसके असर के बारे में कुछ पक्का नहीं कहा जा सकता।

दूसरी ओर, उन्होंने महाराष्ट्र एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंडे की ओर से डेयरी सेक्टर में मिलावट के खिलाफ हाल ही में चलाए गए सख्त अभियानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भले ही दूध की कीमतें 60 रुपये से बढ़कर 80 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं, लेकिन ग्राहक बेहतर क्वालिटी के लिए ज्यादा पैसे देने को तैयार हैं, जिससे अंततः उत्पादकों को फायदा हो रहा है।

महाराष्ट्र की बारिश को लेकर शरद पवार की चेतावनी 

महाराष्ट्र में बारिश की भारी कमी का जिक्र करते हुए पवार ने पीने के पानी और बुवाई के कामों को लेकर आने वाले संकट के बारे में चेतावनी दी और सामूहिक राहत प्रयासों की अपील की। उन्होंने संकेत दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 16 अक्टूबर के आसपास बारामती आने की संभावना है, जहां उन्हें स्थानीय पहलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

सरकार की मंशा पर सवाल 

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और शिवसेना पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर चल रही सुनवाई के बारे में सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणियों का जक्र करते हुए पवार ने कहा कि न्यायपालिका की सख़्त चेतावनियाँ सरकार के फ़ैसले लेने के गलत तरीके को उजागर करती हैं।

विपक्ष के निशाने पर मोदी सरकार

जीडीपी ग्रोथ के आंकड़ों को लेकर एनसीपी (एसपी) का केंद्र सरकार पर निशाना साधना ऐसे समय में हुआ है जब कांग्रेस पार्टी ने जीडीपी की गणना के बदले हुए तरीके पर सवाल उठाते हुए सरकार पर हमला तेजे कर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार सिर्फ "आंकड़ों का खेल" खेल रही है। पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग समेत कई अर्थशास्त्रियों ने जीडीपी की गणना के तरीके में बदलाव पर आपत्ति जताई है और कहा है कि मौजूदा तरीके से ग्रोथ रेट बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: UP-राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया एंट्री पर रोक बरकरार, चुनौती देने वाली PIL पर सुनवाई से SC का इनकार

  • ,
  • 13 दिन बाद मिली कूनो नेशनल पार्क की चीता निर्वा, शिवपुरी में रेडियो सिग्नल से हुआ रेस्क्यू, बदला गया कॉलर

  • ,
  • बिहार में नदियों का रौद्र रूप, कहीं गांव निगल रही गंडक तो कहीं घरों में घुसा पानी, हजारों लोग प्रभावित

  • ,
  • UP: गाजीपुर में गंगा खतरे के निशान के पार; पोस्ता घाट पर खुला पड़ा फ्लोटिंग बैरियर, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

  • ,
  • उत्तर प्रदेश: मौसम में नमी बढ़ने से बढ़ रहीं बीमारियां, गौतमबुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू के 12 और डेंगू के 3 नए मरीज