देश

पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान के परिवार को गोद लेंगी डीएम इनायत

इनायत ने कहा, ‘व्यक्तिगत रूप से, मैं दोनों शहीद के परिवारों में से किसी एक को गोद लेना चाहूंगी। बता दें कि गुरुवार को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले में हुए आत्मघाती हमले में 49 जवान शहीद हो गए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पुलवामा हमले में बिहार ने भी दो वीर सपूतों को खोया है। इस हमले में हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार सिन्हा और रतन कुमार ठाकुर भी शहीद हो गए थे। बिहार के शेखपुरा जिले की जिलाधिकारी इनायत खान इनके परिवार की मदद करेंगी। इनायत ने दोनों शहीद में से एक के परिवार को गोद लेने की इच्छा जताई है।

इसके अलावा उन्होंने दोनों परिवारों की मदद के लिए खाता खोलने के आदेश भी दिए हैं। इसके जरिए शहीदों के परिवार के लिए फंड इकट्ठा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 मार्च तक जितनी भी राशि इकट्ठा की जाएगी उसे बराबर-बराबर बांटकर दोनों शहीदों के परिजनों को सौंप दी जाएगी।

इनायत ने कहा, 'व्यक्तिगत रूप से, मैं दोनों शहीद के परिवारों में से किसी एक को गोद लेना चाहूंगी।’ बता दें कि गुरुवार को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले में हुए आत्मघाती हमले में 49 जवान शहीद हो गए थे। जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ के काफिले की एक बस को निशाना बनाया था।

इस घटना के बाद से खिलाड़ी, फिल्म स्टार से लेकर जनता भी शहीदों के परिजनों लिए फंड इकट्ठा करने में मदद कर रही है और अब प्रशासनिक अधिकारी भी इस नेक काम के लिए आगे आ रहे हैं। बता दें कि पुलवामा हमले में शहीद होने वाले हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार सिन्हा बिहार के पटना में रारगढ़ गांव के रहने वाले थे।जबकि रतन कुमार ठाकुर बिहार के भागलपुर के रतनपुर गांव के रहने वाले थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: परविंदर झोटा हत्याकांड को लेकर आज पंजाब बंद का ऐलान, अंकिता भंडारी के पिता बोले- देशभर में होगा आंदोलन

  • ,
  • झोटा हत्याकांड: आज पंजाब बंद का ऐलान, हाईवे जाम, सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को छूट, डीजीपी की बर्खास्तगी की मांग

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: परिवार का इंडिया गेट पर रातभर धरना, हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने छोड़ा, पिता बोले- देशभर में होगा आंदोलन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अंकिता भंडारी के माता-पिता से इंडिया गेट पर मिले राहुल-प्रियंका गांधी, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति का विरोध तेज

  • ,
  • अखिलेश का बागी विधायकों पर तंज, बोले- वर्षों बाद भी सदस्यता की पर्ची से ज्यादा कुछ नहीं मिला