देश

पंचतत्व में विलीन हुईं शीला दीक्षित, दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शीला दीक्षित ने 81 साल की उम्र में शनिवार को दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली के निगम बोध घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी गयी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर हो चुका है। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गयी। इस दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मनमोहन सिंह समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल रहे। शीला दीक्षित का शनिवार को दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

Published: undefined

रविवार सुबह 11 बजे तक शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर उनके निजामुदीन स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहां लाल कृष्ण आडवाणी समेत कई राजनेताओं उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय ले जाया गया, जहां यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम दर्शन के बाद करीब 2 बजे शीला दीक्षित का शव निगमबोध घाट के लिए रवाना हुआ। शीला दीक्षित के निधन पर सोनिया गांधी ने कहा कि वे मेरी बहुत बड़ी सहारा बड़ी बहन थीं। कांग्रेस के लिए यह बड़ी क्षति है। मैं उन्हें हमेशा याद रखूंगी।’

Published: undefined

शीला दीक्षित ने 81 साल की उम्र में शनिवार को दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। वे कुछ वक्त से बीमार चल रही थीं। उन्हें एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को करीब 3.55 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। शनिवार को पीएम मोदी समेत कई दिग्गज हस्तियों ने शीला दीक्षित के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिल्ली सरकार शनिवार को दिल्ली में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किये जाने का ऐलान किया था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...