
अयोध्या में वीचएपी की धर्मसभा से पहले शवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने परिवार के साथ रामलला के दर्शन। दर्शन करने के बाद वे होटल पहुचं और उन्होंने राम मंदिर के मुद्दे पर प्रेस को संबोधित किया। इस दौरा उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उद्धव ठाकरे ने कहा, “आज रामलला के दर्शन के दौरान मुझे एक बात का बहुत दुख हुआ। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि रामलला के दर्शन करने जा रहा हूं या जेल जा रहा हूं। चुनाव में सब राम-राम करते हैं और चुनाव के बाद आराम करते हैं। आज की सरकार बहुत मजबूत सरकार है। अगर ये सरकार मंदिर नहीं बनाएगी तो शायद सरकार नहीं बनेगी, लेकिन मंदिर जरूर बनेगा।”
शिवसेना प्रमुख ने कहा, “अगर मामला अदालत के पास ही जाना है तो चुनाव के प्रचार के दरम्यान उसे इस्तेमाल न करें और बता दें कि भाइयों और बहनों हमें माफ करो ये भी हमरा एक चुनावी जुमला था। हिंदुओं के साथ खिलवाड़ ना करें यही कहने मैं यहां आया हूं।”
उद्धव ठाकरे ने कहा कि चार साल में मोदी सरकार ने एक बार भी ऐसी कोशिश नहीं की कि वह राम मंदिर का निर्माण हो। उन्होंने कहा कि अब जब चुनाव नजदीक है तो सरकार हिन्दुओं की भावनाओं से खेल रही है।
शिवसेना प्रमुख ने कहा, “योगी जी कहते हैं कि राम मंदिर था है और रहेगा, मैं कहना चाहता हूं कि मंदिर है लेकिन दिख नहीं रहा है। सब यही पूछ रहे हैं कि मंदिर कब बनेगा?” शिवसेन प्रमुख ने कहा कि मेरे अयोध्या आने के पीछे कोई छिपी हुई मंसा नहीं थी। मैं सिर्फ भारतीय और हिंदुओं के प्रति अपनी भावना व्यक्त करना चाहता था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 25 Nov 2018, 12:10 PM IST