देश

‘सामना’ के जरिए शिवसेना का बीजेपी पर बड़ा हमला, आतंकी घटनाओं के लिए मोदी सरकार को ठहराया जिम्मेदार

शिवसेना के मुख्य पत्र में हमले के बाद देश के ताजा हालात पर भी चिंता जताई गई है। इस पर कहा गया है, “हमले के बाद देशभर में जो तीव्र संताप व्यक्त हो रहा है, उस आवेश में कोई अनावश्यक गंभीर मुद्दा सामने आ जाए, ऐसा न हो।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

शिवसेना ने अपने मुख्यपत्र ‘सामना’ के जरिए नरेंद्र मोदी सरकार पर एक बार फिर से हमला बोला है। ‘सामना’ में छपे संपादकीय में देश में हाल में हुए घटना के लिए वर्तमान सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा गया है कि घटना के बाद से देश में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

शिवसेना के मुख्य पत्र में हमले के बाद देश के ताजा हालात पर भी चिंता जताई गई है। इस पर कहा गया है, “हमले के बाद देशभर में जो तीव्र संताप व्यक्त हो रहा है, उस आवेश में कोई अनावश्यक गंभीर मुद्दा सामने आ जाए, ऐसा न हो। हम खबरें देख रहे हैं कि पुलवामा हमले के बाद देशभर में कश्मीरी विद्यार्थियों पर हमले शुरू हो गए हैं। यह चिंताजनक है।आज कश्मीरी युवाओं को विशेषकर विद्यार्थियों को निशाना बनाया जा रहा होगा तो नए संकट को हम बुलावा दे रहे हैं।“

2014 के पहले हुए घटनाओं के बारे में जिक्र करते हुए शिवसेना ने अपने मुख्यपत्र के जरिए मोदी सरकार को घेरा है। शिवसेना ने कहा है कि 2014 से पहले जब भी हमला होता था तो मोदी और संघ परिवार मनमोहन सिंह सरकार पर जोरदार हमला करती थी। हर आतंकी हमले के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाता था। लेकिन आज उनकी सरकार है और वो कुछ भी करने में नाकाम रहे हैं। और अब जब आतंकवादी हमले पर कोई सवाल करता है, तो ये उसे देशद्रोही साबित करने में लग जाते हैं। सामना के मुताबकि, “2014 के पहले ऐसे हर आतंकी हमले के बाद मोदी और संघ परिवार ने उस समय मनमोहन सरकार पर जोरदार हमले किए और हर आतंकी हमले के लिए मनमोहन सिंह को जिम्मेदार ठहराया। ‘दिल्ली की सरकार के पास वो सीना नहीं है!’ ये शब्द वर्तमान प्रधानमंत्री के वर्ष 2014 से पहले के हैं। ऐसे में अगर कोई कहे कि आतंकवाद को समूल से नष्ट करने की जिम्मेदारी वर्तमान प्रधानमंत्री की है तो इस बात को समझना चाहिए।”

शिवसेना ने अपने पत्र में जवानों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए हैं। साथ ही घटना के बाद पीएम द्वारा की जा रही राजनीतिक सभाओं पर भी सवाल उठाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि 56 इंच का सीना होने के बावजूद मोदी आतंकी घटानों पर लगाम लगाने में नाकाम रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?