देश

अब इंडियन आइडल के जज नहीं रहेंगे अनु मलिक, #MeToo के आरोपों के बाद चैनल ने हटाया

मशहूर म्यूजिक रियालिटी शो इंडियन आइडल के जज अनु मलिक को शो से हटा दिया गया है। उन पर गायिका श्वेता पंडित और सोना महापात्र ने #MeToo मुहिम में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

बॉलीवुड के कामयाब संगीतकार और एक एंटरटेनमेंट चैनल पर आने वाले संगीत रियालिटी शो इंडियन आइडल सीजन 10 के जज अनु मलिक को शो से हटा दिया गया है। चैनल ने एक बयान में कहा है कि अनु मलिक अब शो के जज नहीं हैं। शो जारी रहेगा और उसमें संगीत क्षेत्र के बड़े दिग्गजों को बुलाया जाएगा, जो शो के बाकी दो जज विशाल और नेहा के साथ मंच साझा करेंगे।

अनु मलिक पर सिंगर श्वेता पंडित और सोना महापात्रा ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।हालांकि अनु मलिक ने खुद पर लगे इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पिंकविला की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि विशाल ददलानी और नेहा कक्कड़ के साथ इस शो को जज कर रहे अनु मलिक को जज के पद से हटने के लिए कह दिया गया है।

बताया जा रहा है कि सोनी चैनल ने इस मुद्दे को काफी गंभीरता से लिया है। ऐसे में आंतरिक रूप से सलाह करने के बाद ये फैसला लिया गया है कि जब तक इस मामले में पूरी पड़ताल नहीं हो जाती , तब तक शो से अनु मलिक दूर रहेंगे।

सूत्रों का कहना है कि अनु मलिक अब शो के बाकी एपिसोड्स की शूटिंग नहीं करेंगे। अनु मलिक इंडियन आइडल के ज्यादातर सीजन में जज रहे हैं।

गायिका सोना महापात्रा और श्वेता पंडित के अलावा हाल ही में दो और महिलाओं ने भी अनु के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए कहा था कि अनु मलिक ने उन्हें घर पर प्रताड़ित किया था। इसके बाद एक सुनसान जगह पर भी उन्होंने लड़की के साथ बहुत गलत हरकत की थी। वहीं दूसरी महिला ने कहा था कि अनु मलिक ने उन्हें रिकॉर्डिंग स्टूडियो में कहा था कि अगली बार शिफॉन की साड़ी पहन कर आना।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार