देश

स्पीकर ओम बिरला की नसीहत- ट्विटर पर न लगाएं स्पीकर पर आरोप, महुआ मोइत्रा का जवाब- ...एक प्यारा सा ट्वीट करूंगी

महुआ ने ओम बिरला को टैग करते हुए लिखा कि आज मुझे एक पूरक पश्न पूछने का अवसर दिया गया इसके लिए स्पीकर साहब को शुक्रिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को सदन में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को नसीहत देते हुए कहा कि ट्विटर पर जाकर स्पीकर पर आरोप नहीं लगाने चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से आग्रह किया कि वे सदन में बोलने का मौका नहीं मिलने से संबंधित अपनी शिकायतों को सोशल मीडिया पर न डालें। इसके बाद महुआ मोइत्रा ने एक और ट्वीट किया। महुआ ने ओम बिरला को टैग करते हुए लिखा कि आज मुझे एक पूरक पश्न पूछने का अवसर दिया गया इसके लिए स्पीकर साहब को शुक्रिया।

टीएमसी सांसद ने ट्विटर पर अपने पोस्ट में लिखा, "माननीय स्पीकर ने आज उदारतापूर्वक मुझे एक पूरक प्रश्न पूछने का अवसर दिया। मैंने उनसे वादा किया था कि उन्हें धन्यवाद देने के लिए एक प्यारा सा ट्वीट करूंगी। शुक्रिया सर!"

दरअसल, गुरुवार को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल के दौरान तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से एक सवाल पूछने का मौका दिया और अपना सवाल पूछने के बाद जैसे ही महुआ मोइत्रा बैठी तो सिंधिया को जवाब देने के बीच में ही रोकते हुए बिरला ने बिना नाम लिए यह ट्विटर वाली हिदायत दे डाली। इसके बाद सिंधिया ने अपना जवाब दिया।

दरअसल, इसी वर्ष बजट सत्र के दौरान फरवरी में महुआ मोइत्रा ने बोलने का मौका नहीं देने को लेकर कई तरह के आरोप पीठासीन अधिकारी पर लगाए थे और इसी तरह की बातें उन्होंने ट्विटर पर ही लिख दी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला