देश

कोरोना वायरस: पंजाब सरकार का फैसला, 5 साल तक के बच्चों वाली महिला पुलिसकर्मियों की नहीं लगाई जाएगी ड्यूटी

पंजाब में कोरोना के खिलाफ अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर काम करने वाले ऐसे पुलिकर्मियों को ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा, जिन्हें चिकित्सा संबंधी किसी भी प्रकार की दिक्कत है। इसके अलावा जिन महिला पुलिसकर्मियों के पांच साल इससे कम उम्र के बच्चे हैं, उन्हें भी विशेष राहत प्रदान की जाएगी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पंजाब में कोरोना के खिलाफ अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर काम करने वाले ऐसे पुलिकर्मियों को ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा, जिन्हें चिकित्सा संबंधी किसी भी प्रकार की दिक्कत है। इसके अलावा जिन महिला पुलिसकर्मियों के पांच साल इससे कम उम्र के बच्चे हैं, उन्हें भी विशेष राहत प्रदान की जाएगी। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने मंगलवार को दी।

इस फैसले को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंजूरी दे दी है। सिंह ने डीजीपी को कोरोना योद्धाओं के लिए सभी सुरक्षात्मक और कल्याणकारी उपाय सुनिश्चित करने को कहा है। डीजीपी ने कहा कि पुलिस कोरोना योद्धाओं और उनके परिवारों के लिए नए लॉन्च किए गए टेली-काउंसलिंग सुविधा पर प्राप्त की गई कई कॉल के दौरान इस संबंध में चिंता व्यक्त की गई है।

वर्तमान में राज्य भर में कर्फ्यू लागू करने और राहत उपायों के लिए 48,000 से अधिक पुलिस कर्मचारी लगे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों और उनके परिवारों के लिए अतिरिक्त जानकारी और कौशल से लैस सुविधा प्रदान करने के लिए 20 अप्रैल को टेली काउंसलिंग सुविधा शुरू की गई थी, ताकि मनोवैज्ञानिक पहलुओं के बारे में जानकारी मिल सके।

बता दें कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए पुलिसकर्मी लगातार सेवारत हैं और इस दौरान वे कई जोखिमों का सामना भी कर रहे हैं। ऐसे में यह फैसला उनके लिए एक राहत लेकर आया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?