देश

पेट के लिए अमृत है बासी रोटी, इसे खाने से ब्लड शुगर और कब्ज से मिलती है राहत

अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, जब रोटी को पूरी रात रखा जाता है, तो उसमें एक हल्की-सी प्राकृतिक प्रक्रिया शुरू होती है, जिसे हम किण्वन या फर्मेंटेशन कहते हैं। इस प्रक्रिया से रोटी में ऐसा स्टार्च बनता है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

रोटी हमारे हर रोज के खाने का अहम हिस्सा है। चाहे दोपहर का खाना हो या रात का, रोटी के बिना थाली अधूरी लगती है। अक्सर ऐसा होता है कि रात में कुछ रोटियां बच जाती हैं। ज्यादातर लोग उन्हें या तो फेंक देते हैं या मन मारकर खाते हैं। इन बासी रोटियों को लेकर आयुर्वेद और विज्ञान दोनों का मानना है कि इनमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।  फिर चाहे वो पाचन की बात हो, शुगर लेवल की, या फिर इम्यूनिटी और वजन की।

अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, जब रोटी को पूरी रात रखा जाता है, तो उसमें एक हल्की-सी प्राकृतिक प्रक्रिया शुरू होती है, जिसे हम किण्वन या फर्मेंटेशन कहते हैं। इस प्रक्रिया से रोटी में ऐसा स्टार्च बनता है, जो शरीर में धीरे-धीरे पचता है। जब खाना धीरे पचता है, तो पेट ज्यादा देर तक भरा हुआ लगता है और खून में शुगर भी तेजी से नहीं बढ़ती। इसी कारण ब्लड शुगर के मरीजों के लिए सुबह बासी रोटी खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है, खासकर अगर आप इसे ठंडे दूध में भिगोकर खाएं।

Published: undefined

इसके अलावा, बासी रोटी पाचन के लिए भी बहुत अच्छी मानी जाती है। जब रोटी फर्मेंट होती है, तो इसमें कुछ ऐसे तत्व बनते हैं, जो पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। ये बैक्टीरिया हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और कब्ज, गैस और पेट की जलन जैसी समस्याओं को दूर करते हैं।

यह इम्यूनिटी, यानी शरीर की ताकत, को बढ़ाते हैं। हमारी सेहत का बड़ा हिस्सा हमारे पेट से जुड़ा होता है। जब पेट साफ और स्वस्थ होता है, तो शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ती है। बासी रोटी में बनने वाले प्री-बायोटिक तत्व शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। इससे बार-बार होने वाली सर्दी-खांसी या कमजोरी से भी बचाव होता है।

Published: undefined

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए भी बासी रोटी बहुत अच्छा विकल्प है। बासी रोटी में कैलोरी कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है। इसे खाने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती। जब आप कम खाते हैं, तो शरीर का वजन भी धीरे-धीरे कम होने लगता है। साथ ही, ये शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को भी घटाने में मदद करती है।

बासी रोटी में बना खास तरह का स्टार्च आंतों को साफ करता है और शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल लेने में मदद करता है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined