देश

दिवाली से पहले देश की जनता को महंगाई का झटका, बिना सब्सिडी वाला 60, सब्सिडी वाला सिलेंडर 2.94 रुपये महंगा

बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब आपको बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 940 रुपये में खरीदना पड़ेगा। पिछले 5 महीने में अब तक 6 बार एलपीजी सिलेंडर के दाम में बोढ़तरी की जा चुकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया देश में महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर

दिवाली से पहले देश की जनता को महंगाई का झटका लगा है। एलपीजी सिलेंडर के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2.94 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गई। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपने बयान में कहा कि सब्सिडीयुक्त एलपीजी सिलिंडर का दाम बुधवार मध्य रात्रि से 502.40 रुपये से बढ़कर 505.34 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है।

वहीं बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब आपको बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 940 रुपये में खरीदना पड़ेगा। महंगाई से जनता का बुरा हाल है। ऊपर से सिलंडर के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 5 महीने में अब तक 6 बार एलपीजी सिलेंडर के दाम में बोढ़तरी की जा चुकी है। सब्सिडी वाला सिलेंडर पिछले 5 महने में 14.13 रुपये बढ़ चुका है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपने बयान में कहा है कि वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी और विदेशी मुद्रा विनिमय में उतार चढ़ाव से बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर 60 रुपये महंगा हुआ है, जबकि सब्सिडी वाले एलपीजी ग्राहकों पर जीएसटी की वजह से 2.94 रुपये का बोझ पड़ेगा।

औसत अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा विनिमय दर के अनुरूप एलपीजी सिलिंडर के दाम तय होते हैं। इसकी के आधार पर सब्सिडी राशि में हर महीने बदलाव होता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 01 Nov 2018, 9:40 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर पर डटे छात्र, आज देशभर में कांग्रेस का कैंडल मार्च और सत्याग्रह, दिल्ली में आज 18 मेट्रो स्टेशन बंद

  • ,
  • दिल्ली में आज 18 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले देखें ये लिस्ट

  • ,
  • जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी, सरकार संग बैठक से पहले CJP बोली- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे तो मीटिंग का मतलब नहीं

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सरकार का हेडलाइन मैनेजमेंट, एनटीए के 47 अफसर बर्खास्त, कड़ी कार्रवाई के भी संकेत

  • ,
  • पुणे में बारिश के बीच छात्रों और नागरिकों का विशाल मार्च, मुंबई में भी प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे की मांग