देश

तमिलनाडु की अनुकृति वास बनीं मिस इंडिया 2018, मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने पहनाया ताज

तमिलनाडु की अनुकृति वास मिस इंडिया 2018 बन गई हैं। 19 वर्षीय अनुकृति वास चेन्नई के लोयोला कॉलेज की छात्रा हैं। अनुकृति फ्रेंच भाषा में बीए कर रही हैं। वह सुपर मॉडल बनना चाहती हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया तमिलनाडु की अनुकृति वास बनीं मिस इंडिया 2018

55वें फेमिना मिस इंडिया 2018 का खिताब तमिलनाडु की 19 साल की अनुकृति वास ने अपने नाम कर लिया है। कॉलेज छात्रा अनुकृति वास ने 29 प्रतिभागियों को हराकर मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया। मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में मंगलवार रात स्टार स्टड ग्रैंड फिनाले में मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने अनुकृति को ताज पहनाया। 19 वर्षीय अनुकृति वास चेन्नई के लोयोला कॉलेज की छात्रा हैं। अनुकृति फ्रेंच भाषा में बीए कर रही हैं। वह सुपर मॉडल बनना चाहती हैं। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर अप और आंध्र प्रदेश की श्रेया राव सेकंड रनर अप रहीं।

Published: undefined

प्रतियोगियों ने पैनल में बैठे निर्णायकों के मुश्किल सवालों के जवाब देकर अपनी योग्यता साबित की। पैनल में मानुषी के साथ अभिनेता बॉबी देओल, कुणाल कपूर, मलाइका अरोड़ा, फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता और क्रिकेटर इरफान पठान जैसे कुछ प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल थीं।

समारोह में अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिस 'देसी गर्ल' पर जमकर थिरकीं। वहीं, करण जौहर और आयुष्मान खुराना की एंकरिंग ने सबको लोटपोट कर दिया। माधुरी दीक्षित और करीना कपूर ने भी डांसिंग के जरिए जलवे बिखेरे।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • नेतन्याहू के निशाने पर अब स्पेन! बोले- अपने खिलाफ रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई करेगा इजरायल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, यमुना में पलटा स्टीमर, मरने वालों की संख्या पहुंची 10, कई लापता

  • ,
  • बंगाल चुनावः टीएमसी को झटका, निर्वाचन आयोग ने कृष्णानगर उत्तर से पार्टी उम्मीदवार का नामांकन खारिज किया

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका और ईरान युद्धविराम वार्ता के लिए तैयार, नेतन्याहू ने लेबनान के साथ बातचीत को मंजूरी दी

  • ,
  • अखिलेश ने मतदाता सूची के SIR में हेराफेरी का लगाया आरोप, 'BJP मुद्दों पर पिछड़ती है, तो संस्थाओं की लेती है आड़'