
तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीजेपी विधायक पर पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक राजा सिंह के खिलाफ भड़काऊ बयान और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Published: undefined
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टी राजा सिंह द्वारा पैगंबर मुहम्मद के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने वाला एक वीडियो जारी करने के बाद से हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। वहीं दबीरपुरा, भवानी नगर, रेनबाजार, मीरचौक पुलिस थानों के बाहर भारी संख्या में लोग शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। गुस्साए लोगों का कहना था कि उन्होंने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।
Published: undefined
गौरतलब है कि टी.राजा सिंह है हैदराबाद की गोशामहल सीट से विधायक हैं। वह पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को भी धमकी दी थी। इस मामले में भी उन्हें हवालात की शैर करनी पड़ी थी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined