देश

उपहार सिनेमा से लेकर अनाजमंडी तक, 25 सालों में हुई आग की वो बड़ी घटनाएं, जिन्होंने देश को हिला दिया था

बीते 25 सालों में देश में हुई आग दुर्घटनाओं में अनाजमंडी अग्निकांड सबसे गंभीर है। आज हम आपको देश में हुई आग की उन 9 घटनाओं के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बीते 25 सालों में देश को हिला दिया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली में अनधिकृत बैग मैन्युफैक्चरिंग फैक्टरी में रविवार को लगी आग में 43 लोगों की मौत हो गई और बहुत से दूसरे लोग अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह घटना बीते 25 सालों में देश में हुई आग दुर्घटनाओं में सबसे गंभीर है। आज हम आपको देश में हुई आग की उन 9 घटनाओं के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बीते 25 सालों में देश को हिला दिया।

फोटो: सोशल मीडिया

23 दिसंबर, 1995-डबवाली-हरियाणा

स्कूल के वार्षिक दिवस समारोह के बाद आग व भगदड़ मचने से 442 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 225 स्कूली बच्चे थे। हॉल परिसर में 1500 लोग एक शामियाने में जमा थे, जिसके गेट बंद थे।

23 फरवरी 1997-बारिपदा-ओडिशा

यह आग एक संप्रदाय के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी और भगदड़ के बाद बारिपदा में 23 फरवरी 1997 को 206 लोगों की मौत हो गई। यह आग हताहतों की संख्या के मामले में दूसरी सबसे बड़ी आग त्रासदी थी। इसके अतिरिक्त भगदड़ में 200 लोगों को चोटें आई, जब भक्त आग से बचने की कोशिश कर रहे थे।

फोटो: सोशल मीडिया

10 अप्रैल 2006-मेरठ-उत्तर प्रदेश

यहां एक उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स मेले के दौरान लगी भीषण आग से 100 लोगों की मौत हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था।

फोटो: सोशल मीडिया

16 जुलाई, 2004-कुंभकोणम-तमिलनाडु

एक अस्थायी मिडडे मील रसोई घर में लगी आग से 94 स्कूली बच्चों की मौत हो गई। रसोई घर की आग की लपटें पहली मंजिल की कक्षाओं तक पहुंच गई जहां 200 छात्र मौजूद थे।

9 दिसंबर, 2011-कोलकाता-पश्चिम बंगाल

इमारत के बेसमेंट में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किस से आग लग गई और इससे आग व धुआं एएमआरआई अस्पताल तक पहुंच गई और 89 लोगों की मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया

13 जून, 1997-उपहार सिनेमा

आग की यह भयावह घटना बॉलीवुड फिल्म 'बॉर्डर' की स्क्रिनिंग के दौरान हुई, जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

5 सितंबर 2012-शिवकाशी-तमिलनाडु

यह हादसा शिवकाशी में पटाखा मैन्युफैक्चरिंग के दौरान मजदूरों के रासायनों के मिलाने की वजह से विस्फोट से हुआ और आग लग गई, जिसमें 54 लोग मारे गए और 78 लोग घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया

23 जनवरी, 2004-श्रीरंगम-तमिलनाडु

शादी के समारोह के दौरान आग लगने से 50 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया

15 सितंबर, 2005-खुसरोपुर-बिहार

तीन अनधिकृत पटाखा मैन्युफैक्चरिंग ईकाई में विस्फोट से आग लगने से 35 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का हंगामा, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' और 'अमित शाह सदन में आओ' के लगे नारे , सदन 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी-बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली-NCR समेत 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

  • ,
  • असम में बाढ़ से हालात गंभीर, अब तक 100 लोगों की मौत, 1.4 लाख लोग प्रभावित, अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है कई नदियां

  • ,
  • संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर अमित शाह से मांगा जवाब

  • ,
  • मध्य प्रदेश में बारिश से बढ़ी मुश्किलें, भोपाल-डिंडोरी समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी