देश

'आर्थिक संकट और संविधान पर खतरे से देश को बचाना होगा', रायबरेली में पीएम मोदी पर जमकर बरसे राहुल गांधी

राहुल ने प्रधानमंत्री पर विरोधाभासी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर लोगों से खर्च कम करने को कहा जा रहा है, जबकि दूसरी ओर वे स्वयं महंगे विमानों से विदेश यात्राएं करते हैं।

रायबरेली में पीएम मोदी पर जमकर बरसे राहुल गांधी
रायबरेली में पीएम मोदी पर जमकर बरसे राहुल गांधी 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली के लोधवारी गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरा पासी की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर आयोजित ‘बहुजन स्वाभिमान सभा’ में केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। 

Published: undefined

उन्होंने कहा कि देश जल्द आर्थिक संकट की ओर बढ़ सकता है और इसका सबसे अधिक असर आम जनता पर पड़ेगा। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के कारण वैश्विक व्यापार प्रभावित हुआ है।

उन्होंने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य प्रभावित होने से तेल और अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बाधित होगी, जिससे आने वाले समय में महंगाई बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, गैस और रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी होने वाली हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार आम लोगों की समस्याओं से दूर है।

 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि ईंधन की खपत कम करने, सोना खरीदने से बचने और विदेश यात्राएं घटाने की बात महंगाई बढ़ने के संकेत हैं।

उन्होंने कहा, “आने वाले महीनों में महंगाई तेजी से बढ़ेगी। पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद्यान्न—हर चीज महंगी होगी।”

राहुल ने प्रधानमंत्री पर विरोधाभासी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर लोगों से खर्च कम करने को कहा जा रहा है, जबकि दूसरी ओर वे स्वयं महंगे विमानों से विदेश यात्राएं करते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मनरेगा को कमजोर करके, जातिगत जनगणना नहीं कराकर और चुनिंदा उद्योगपतियों का पक्ष लेकर “हर समय संविधान पर हमला” कर रहे हैं।

गांधी ने कहा कि देश के हितों की कीमत पर अंबानी और अडानी जैसे बड़े उद्योग समूहों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Published: undefined

राहुल गांधी ने कहा कि जब आर्थिक हालात बिगड़ेंगे, तब जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सभा में राहुल गांधी ने संविधान और सामाजिक समानता का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि वीरा पासी और भीमराव अम्बेडकर ने समानता और अधिकारों की लड़ाई लड़ी थी।

राहुल गांधी ने कहा, “हिंदुस्तान में हर नागरिक समान है। हर व्यक्ति को अपने परिश्रम का पूरा फल मिलना चाहिए और सभी को बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। यह देश सबका है, किसी एक जाति या संगठन का नहीं है। यही बात हमारा संविधान भी कहता है। उन्होंने कहा कि संविधान देश की जनता की आवाज है और उसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।"

Published: undefined

सभा के दौरान राहुल गांधी ने हाथ में संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा, “सिर्फ नारों से कुछ नहीं होगा। बदलाव और अधिकारों की रक्षा संविधान को बचाने से ही होगी। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी संविधान की मूल भावना को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय की रक्षा जरूरी है।

Published: undefined

सभा स्थल पहुंचने से पहले राहुल गांधी ने भरतगंज बाजार में लोगों की भीड़ देखकर अपना काफिला रुकवाया। वह वाहन से उतरकर लोगों से मिले, हालचाल जाना और अभिवादन स्वीकार किया। स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल और गुलदस्ते भेंट किए। इससे पहले राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

आईएएनएस और पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: देहरादून के पेनेसीया अस्पताल में लगी आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

  • ,
  • बेकाबू हुआ बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर, हाईटेंशन लाइन से टकराने के बाद करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, 6 लोग थे सवार

  • ,
  • 'ग्रेट निकोबार परियोजना विशुद्ध व्यावसायिक', मोदी सरकार पर प्रोपेगैंडा कैंपेन चलाने का आरोप, कांग्रेस ने घेरा

  • ,
  • ईरान से जंग में ट्रंप को चुकानी पड़ी भारी कीमत? अमेरिका के 42 विमान तबाह! संसद की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

  • ,
  • 'सरकारी भर्तियों में OBC, SC और ST उम्मीदवारों के साथ धोखा', समाजवादी पार्टी का पोस्टर के जरिए सरकार पर आरोप