
बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रिपरिषद में विश्वास मत प्रस्ताव पर बोलते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव के दौरान ही यह साफ था कि बीजेपी के लोग नीतीश कुमार को ज्यादा दिन मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे और आज यही हालत हो गई।
Published: undefined
उन्होंने कहा कि बिहार एक अजूबा राज्य है जहां पांच साल में पांच सरकार का गठन किया गया है। आखिर ऐसी नौबत क्यों आती है? आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने जो संकल्प लिया था, उसे पूरा किया। एलेक्टेड सीएम को सेलेक्टेड सीएम ने हटा दिया।
Published: undefined
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सम्राट चौधरी अपनी पगड़ी को संभाल कर रखें क्योंकि उस पगड़ी पर पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा की नजर है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आज सरकार पर जो भी टॉप थ्री पर हैं, उनमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आरजेडी से यानी लालू यादव की पाठशाला से आए हैं, जबकि उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी कांग्रेस से आए हैं। उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जनता दल से आए हैं।
Published: undefined
तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई ओरिजिनल भाजपाई बड़े पद पर बैठा ही नहीं है। असली बीजेपी के लोग पीड़ित हैं और नाखुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उम्र को लेकर भी तंज कसा। सवाल करते हुए उन्होंने पूछा कि उनकी कौन से एफिडेविट में दिए गए उम्र को सत्य माना जाए।
Published: undefined
इस दौरान सत्ता पक्ष ने जमकर टोका-टोकी भी की। आरजेडी के नेता ने आगे सरकार को विकास में मदद देने का भरोसा देते हुए कहा कि जब लालू यादव मुख्यमंत्री पद से हटे थे, तब यहां की राशि सरप्लस में थी। आज सरकार का खजाना खाली है। जब सरकार का खजाना खाली है तो काम कैसे होगा? उन्होंने कहा कि बिहार को गरीबी से निकालने के लिए जो भी सहयोग होगा, वह राजद और महागठबंधन के लोग देंगे। उन्होंने माना कि हमारे पास संख्या बल नहीं है, लेकिन उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि आप आगे बढ़ें, हमारा साथ रहेगा।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined