देश

'तानाशाही ताकतों का किला ढहना शुरू हुआ', संजय सिंह की जमानत पर कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन का यह बयान उच्चतम न्यायालय द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में जमानत मिलने के तुरंत बाद आया।

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना की सक्रिय राजनीति में हुई एंट्री
हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना की सक्रिय राजनीति में हुई एंट्री फोटोः IANS

जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने मंगलवार को कहा कि तानाशाही ताकतों का किला ढहना शुरू हो गया है।

कल्पना सोरेन का यह बयान उच्चतम न्यायालय द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में जमानत मिलने के तुरंत बाद आया।

कल्पना सोरेन ने संजय सिंह, उनकी पत्नी अनीता और परिवार के अन्य सदस्यों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘ तानाशाही ताकतों के किले के ढहने की शुरुआत हो गई है। आप नेता और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह जी ने अन्यायपूर्ण कैद के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई जीत ली है। यह सत्य और संघर्ष की जीत है। यह ‘इंडिया’ की जीत है।’’

प्रवर्तन निदेशालय ने सिंह को दिल्ली सरकार की अब रद्द हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पिछले साल चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पी बी वराले की पीठ ने छह महीने से जेल में बंद संजय सिंह को रिहा करने का आदेश दिया। ईडी ने आप नेता को जमानत देने पर कोई आपत्ति नहीं जताई।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश