देश

लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने के सवाल पर सरकार ने दिया जवाब, बताया क्यों ऐसा करना है जरूरी

केंद्र सरकार ने बताया है कि लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र बढ़ाने के मामले पर विचार करने के लिए गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

केंद्र सरकार ने बताया है कि लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र बढ़ाने के मामले पर विचार करने के लिए गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। केंद्र सरकार के इस जवाब से माना जा रहा है कि जल्द ही लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष हो जाएगी। काबिलेगौर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल एक कार्यक्रम में लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने की वकालत कर चुके हैं। दरअसल, शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को राज्यसभा में एक लिखित सवाल में पूछा था कि क्या सरकार, लड़कियों के विवाह की मौजूदा न्यूनतम आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करने संबंधी प्रस्ताव पर विचार कर रही है? यदि हां, तो इसके बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इस सवाल के लिखित जवाब में बताया कि विवाह और मातृत्व की आयु आदि मुद्दे पर विचार करने के लिए गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। आयु के संबंध में गर्भावस्था, प्रसव, शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर और प्रजनन दर आदि पैरामीटर के आधार पर विचार-विमर्श हो रहा है।


बता दें कि लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र बढ़ाने को लेकर सु्प्रीम कोर्ट में भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय की एक याचिका भी लंबित है। हालांकि, सरकार भी साफ कर चुकी है कि वह लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने पर विचार कर रही है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल

  • ,
  • होर्मुज में बढ़ा तनाव: UAE के दो तेल टैंकरों पर हमला, ईरान पर लगा हमले का आरोप, विदेश मंत्रालय ने की निंदा

  • ,
  • मौसम अपडेट: UP-बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा