देश

महाराष्ट्र: अली बाग में शाहरुख खान का फार्म हाउस सील, कृषि भूमि पर बनाने का आरोप

रायगढ़ जिले में अभिनेता शाहरुख खान के अली बाग के फार्म हाउस को आयकर विभाग ने सील कर दिया है। बेनामी संपत्ति लेन-देन निषेध अधिनियम के तहत आयकर विभाग ने यह कार्रवाई की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया अभिनेता शाहरुख खान

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अभिनेता शाहरुख खान के अली बाग के फार्म हाउस को आयकर विभाग ने सील कर दिया है। बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम के तहत आयकर विभाग ने यह कार्रवाई की है। शाहरुख खान पर आरोप है कि उन्होंने अली बाग में कृषि भूमि पर फार्म हाउस बनवाया है, जबकि ऐसा करना कानूनन मना है। आरोपों के मुताबिक इस मामले में शाहरुख को लाभ पहुंचाने के लिए देजा वू फार्म्स ने बेनामी खरीदार के तौर पर काम किया।

खबरों को मुताबिक आयकर विभाग ने इस ममले में शाहरुख खान को एक नोटिस भी भेजा है, जिसका जवाब उन्हें 90 दिनों के अंदर देना होगा। अली बाग में शाहरुख का यह फार्म हाउस करीब 20,000 वर्ग मीटर में बना है। इस फार्म हाउस की कीमत 14.67 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति के सामने रखा वोट चोरी का मुद्दा, महामहिम ने मांगे सबूत, जांच की बात कही

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इंडिया ब्लॉक नेताओं से मुलाकात में राष्ट्रपति ने मांगे वोट चोरी के सबूत, विपक्षी सांसदों ने सामने रखी ज्ञानेश कुमार की कारस्तानियां

  • ,
  • जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर डरी मोदी सरकार, नई दिल्ली में आज रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

  • ,
  • 1942 में अंग्रेज़ी शासन ने जिस तरह किया था भारतीयों का दमन, मोदी सरकार अपना रही है वैसे ही तरीके

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में रही खरीदारी