देश

देशभर के 41 हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी फर्जी निकली!

इन फर्जी धमकी भरे ई-मेल के पीछे 'केएनआर' नामक एक ऑनलाइन समूह का हाथ होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि समूह ने कथित तौर पर एक मई को दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को इसी तरह के ई-मेल भेजे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश के 41 हवाई अड्डों को मंगलवार को बम होने की धमकी वाले ई-मेल मिले, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कई घंटों तक चलाए गए अभियान के बाद इनमें से प्रत्येक को अफवाह घोषित कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक ये ई-मेल अपराह्न करीब 12.40 बजे हवाई अड्डों पर 'एक्सहुम्डयू888' नामक ई-मेल आईडी से प्राप्त हुए।

सूत्रों ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि हवाई अड्डों ने बम की धमकी मिलने के बाद आकस्मिक उपाय शुरू कर दिए, जांच की है और संबंधित बम खतरा आकलन समिति की सिफारिशों के बाद टर्मिनलों की तलाशी ली है।

इन फर्जी धमकी भरे ई-मेल के पीछे 'केएनआर' नामक एक ऑनलाइन समूह का हाथ होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि समूह ने कथित तौर पर एक मई को दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को इसी तरह के ई-मेल भेजे थे।

हवाई अड्डों को प्राप्त ई-मेल में लगभग एक जैसा संदेश था, ‘‘हैलो, हवाई अड्डे में विस्फोटक छिपाए गए हैं। बम जल्द ही फट जाएंगे। तुम सब मर जाओगे।’’

सूत्रों ने बताया कि सभी हवाई अड्डों ने इस धमकी को फर्जी बताया और यात्रियों की आवाजाही को यथासंभव निर्बाध रखा गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया