
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए मंगलवार को कहा कि गिरने के मामले में रुपये और ‘‘बीजेपी की छवि के बीच जबरदस्त मुकाबला’’ हो रहा है।
लोकसभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के नेता ने यह भी कहा कि जैसे-जैसे बीजेपी नेताओं और उनके सहयोगियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और कदाचार के मामले सामने आ रहे हैं, पार्टी की छवि और खराब होती जा रही है।
Published: undefined
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “गिरने के मामले में रुपये और बीजेपी की छवि के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है।”
उन्होंने दावा किया, “जैसे-जैसे भाजपाई लोगों के कांड-कुकर्मों और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो रहा है, वैसे-वैसे बीजेपी की छवि और नीचे गिरती जा रही है।”
यादव ने कहा, “भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के खुलासे तो हो रहे हैं, लेकिन इस्तीफे नहीं। बीजेपी में हमेशा नैतिक दिवालियापन रहा है, अब तो वह पराकाष्ठा पर है।”
Published: undefined
यह तंज ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले कारोबार के दौरान एक दिन में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के स्तर को पार कर गया और बाद में कुछ सुधार के साथ 15 पैसे की बढ़त लेकर 94.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
Published: undefined
यादव ने 29 मार्च को गौतमबुद्ध नगर के दादरी में एक बड़ी रैली के साथ अपनी पार्टी के 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर बीजेपी की आलोचना की।
पीटीआई के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined