देश

बुंदेलखंड का एक गांव, जहां नहीं होता होलिका दहन

बुंदेलखंड के सागर जिले के हथखोह गांव में होलिका दहन को लेकर न तो उत्साह है और न ही किसी तरह की उमंग। यह ऐसा गांव है, जहां होली का जिक्र आते ही लोग डर जाते हैं, क्योंकि उन्हें एक किवदंती याद आ जाती है, जिसकी वजह से यहां के लोग होलिका का दहन नहीं करते हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

देश के लगभग हर हिस्से में होली जलाई जा रही है, लेकिन बुंदेलखंड के सागर जिले का हथखोह एक ऐसा गांव है, जहां होली का जिक्र आते ही लोग डर जाते हैं, क्योंकि एक किवदंती उन्हें याद आ जाती है। इस डर की वजह से यहां के लोग होलिका का दहन ही नहीं करते। यहां होली की रात आम रातों की तरह होती है।

सागर जिले के देवरी विकासखंड के हथखोह गांव में होलिका दहन को लेकर न तो उत्साह है और न ही किसी तरह की उमंग। गांव के सरपंच वीर भान बताते हैं, “किवदंती है कि दशकों पहले गांव में होलिका दहन के दौरान कई झोपड़ियों में आग लग गई थी। तब गांव के लोगों ने झारखंडन देवी की आराधना की और आग बुझ गई।”

स्थानीय लोग मानते हैं कि यह आग देवी की कृपा से बुझी थी। लिहाजा होलिका का दहन नहीं किया जाना चाहिए। यही कारण है कि कई पीढ़ियों से उनके यहां होलिका दहन नहीं होता है। गांव के बुजुर्ग धनु सेन बताते हैं कि उनकी उम्र 85 वर्ष हो गई है, लेकिन उन्होंने गांव में कभी भी होलिका दहन नहीं देखा।

उन्होंने कहा कि यहां लेागों को लगता है कि होली जलाने से झारखंडन माता कहीं फिर से नाराज न हो जाएं, इसलिए होलिका दहन नहीं किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि होलिका दहन भले नहीं होता, मगर यहां के लोग होली खूब खेलते हैं।

झारखंडन माता मंदिर के पुजारी बलराम ठाकुर ने बताया कि गांव के लोगों के बीच यह चर्चा है कि देवी ने साक्षात दर्शन दिए थे और लोगों से होली न जलाने को कहा था। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। दशकों पहले यहां होली जलाई गई थी, तब बड़ी संख्या में मकान जल गए थे और लोगों ने जब झारखंडन देवी की अराधना की, तब आग नियंत्रित हुई थी।

पुजारी बलराम ठाकुर कहते हैं, “यहां के लोगों की आराध्य हैं झारखंडन देवी। यहां लोग अपनी मन्नत पूरी करने के लिए विविध धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। लोगों की मनोकामना भी देवी के आशीर्वाद से पूरी होती है। लोग अपने बच्चों का मुंडन कराने भी आते हैं।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: चक्रवात Akvan का लैंडफॉल शुरू, ओडिशा-आंध्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, अलर्ट मोड में प्रशासन

  • ,
  • IND vs NZ: हेनरी-फिलिप्स ने छुड़ाए भारतीय गेंदबाजों के पसीने, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन, बुमराह ने झटके 4 विकेट

  • ,
  • सोनिया गांधी ने ग्रासा माशेल को सौंपा 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, साहस, करुणा और सेवा का सम्मान

  • ,
  • चक्रवाती तूफान 'अकवान' से बिहार में भी बदलेगा मौसम, भागलपुर-कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट

  • ,
  • बिहारः निशांत को सीएम सम्राट के सुरक्षाकर्मी के धक्का देने पर विवाद, नाराज जेडीयू ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की