
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग के मामले पर कहा कि इसे लेकर महाविकास आघाड़ी में किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है।
उन्होंने कहा, उद्धव ठाकरे से मुलाकात हुई है, उनकी तबीयत ठीक नहीं है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि उद्धव ठाकरे भी स्वस्थ हैं और महाविकास आघाड़ी भी स्वस्थ है। हमारे बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।
Published: undefined
सीट शेयरिंग को लेकर शनिवार को बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में नाना पटोले, संजय राउत, जयंत पाटिल के नेतृत्व में सीट बंटवारे को लेकर बैठक होगी। इसमें सीट शेयरिंग के मामले को सुलझा लिया जाएगा।
Published: undefined
वहीं, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, रमेश चेन्निथला मातोश्री आए थे और हमने उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में चर्चा की। दो दिनों से रुकी हुई चर्चा आज दोपहर बाद फिर से शुरू होगी। हमने तय किया है कि देर रात तक चर्चा पूरी हो जाएगी और सीट शेयरिंग को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी हमारे साथ है और शुक्रवार को उद्धव ठाकरे और अखिलेश यादव के बीच बातचीत हुई है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined