देश

कांग्रेस में केवल साहसी लोगों का ही स्वागत, डरने वाले जा सकते हैं, राहुल गांधी की दो टूक

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी के सोशल मीडिया स्वयंसेवकों को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को केवल साहसी लोगों की जरूरत है, न कि उन लोगों की, जो बीजेपी से डरते हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी के सोशल मीडिया स्वयंसेवकों को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को केवल साहसी लोगों की जरूरत है, न कि उन लोगों की, जो बीजेपी से डरते हैं। राहुल गांधी ने कहा, बहुत सारे लोग कांग्रेस के बाहर हैं, जो डर नहीं रहे हैं, उनको अंदर लाओ। जो हमारे यहां डर रहे हैं, उनको बाहर निकालो।

उन्होंने कहा, हमें बहादुर और साहसी लोगों की जरूरत है, यही हमारी विचारधारा है। राहुल गांधी ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी के साथ वफादार नहीं रहने पर कांग्रेस नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने में देर नहीं लगाने वाली है।


कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘ये राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के लोग हैं और उन्हें बाहर जाना चाहिए, उन्हें आनंद लेने दीजिए। हम उन्हें नहीं चाहते हैं, उनकी जरूरत नहीं है। हमें निडर लोगों की जरूरत है। यही हमारी विचारधारा है। यही आप लोगों को मेरा बुनियादी संदेश है।'' सिंधिया का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें अपना घर बचाना था, वह डर गए और आरएसएस के साथ चले गए।''

यह पहली बार है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के 3,500 कार्यकर्ताओं को ‘जूम' के माध्यम से संबोधित किया।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्रों की मांगें पूरी हुए बिना मंत्रियों के हाथों जूस पीकर वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दिपके ने कहा- प्रधान के इस्तीफे तक चलेगा आंदोलन

  • ,
  • मोदी का वीडियो संदेश: पेपर लीक पर कठोर बिल लाएंगे, राहुल गांधी का पलटवार- छात्रों की मांग तो प्रधान का इस्तीफा है

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार