देश

ट्रूकॉलर का बड़ा स्कैम? आपके मर्जी के बिना जबरदस्ती हो रहा है यह काम,जल्दी अपडेट कर लें यह ऐप

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा है ‘सुबह उठ कर जब मैंने अपना एंड्रॉयड फोन चेक किया तो ट्रू कॉलर ऐप अपडेट चुका था। अपडेट होने के तुरंत बाद ऐप ने मेरे फोन से किसी अनोन नंबर को एनक्रिप्टेड एसएमएस किया था, जिसके तुरंत बाद आईसीआईसीआई बैंक की ओर से मुझे एसएमएस मिला।’

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

स्मार्टफोन्स के पॉपुलर ऐप ट्रू कॉलर को लेकर भी डेटा ब्रीच की जानकारी मिल रही है। इस ऐप के यूजर्स का कहना है कि बिना उनकी इजाजत के यूपीआई रजिस्ट्रेशन के लिए एसएमएस किया जा रहा है। इस बात को लेकर भारी संख्या में यूजर्स ट्विटर पर शिकायत कर रहे हैं। ऐसे ट्वीट की बाढ़ सी आ गई है।

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा है 'सुबह उठ कर जब मैंने अपना एंड्रॉयड फोन चेक किया तो ट्रू कॉलर ऐप अपडेट चुका था। अपडेट होने के तुरंत बाद ऐप ने मेरे फोन से किसी अनोन नंबर को एनक्रिप्टेड एसएमएस किया था, जिसके तुरंत बाद आईसीआईसीआई बैंक की ओर से मुझे एसएमएस मिला।'

उपभोक्ता ने आगे लिखा है कि जो मैसेज मुझे मिला उसमें लिखा था- 'यूपीआई के लिए आपका रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।' यूजर इसके आगे बताते हैं कि आईसीआईसीआई बैंक में मेरा कोई अकाउंट ही नहीं है। लेकिन ट्रू कॉलर ने अपने यूपीआई बेस्ड पेमेंट सर्विस के लिए आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी की है। इसका मतलब साफ है कि ट्रू कॉलर द्वारा यूजर की इजाजत लिए बगैर ही यूपीआई बेस्ड रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। ऐसे ही ट्वीट कई ट्रू कॉलर उपभोक्तों ने किया है। वहीं कई इस ऐप को अनइंस्टॉल करने की भी बात कर रहे हैं।

वहीं ट्रू कॉलर ने इस पर अपनी सफाई दी है। ट्रू कॉलर ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया है। कंपनी का कहना है कि लेटेस्ट अपडेट में एक बग पाया गया है जो पेमेंट फीचर को प्रभावित कर रह है। ट्रू कॉलर का कहना है कि इस बग की वजह से ही ऐसा हो रहा था। उनका कहना था कि यह एक बग था और इसे हमने डिस्कंटिन्यू कर दिया है, अब कोई भी यूजर्स इससे प्रभावित नहीं होंगे। हमें खेद है कि यह वर्जन हमारे क्वॉलिटी स्टैंडर्ड को मैच नहीं कर पाया। ट्रू कॉलर के मुताबकि इस बग को फिक्स कर लिया गया है। ट्रू कॉलर का एक अपडेट वर्जन भी जारी कर दिया गया है। प्रभावित यूजर्स को ऐप अपडेट करने के लिए कहा गया है। जिसके बाद वो यूजर्स मेन्यू में जा कर यूपीआई के लिए अपने आप को डी रजिस्टर भी कर सकते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्रों की मांगें पूरी हुए बिना मंत्रियों के हाथों जूस पीकर वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दिपके ने कहा- प्रधान के इस्तीफे तक चलेगा आंदोलन

  • ,
  • मोदी का वीडियो संदेश: पेपर लीक पर कठोर बिल लाएंगे, राहुल गांधी का पलटवार- छात्रों की मांग तो प्रधान का इस्तीफा है

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार