देश

यूक्रेन संकट: गोलीबारी में घायल भारतीय छात्र हरजोत सिंह आज लौटेंगे वतन, छाती-पैर पर लगी थी गोलियां

हरजोत सिंह के 4 गोलियां लगी है जिसके कारण उनका इलाज जारी है। उन्हें एम्बुलेंस के जरिए पोलैंड के एयरपोर्ट ले कर आया गया था। यहां से वह भारतीय वायु सेना के विमान से स्वदेश लौट रहे हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

यूक्रेन की राजधानी कीव में गोलीबारी में घायल हुए भारतीय नागरिक हरजोत सिंह आज स्वदेश लौट रहे हैं। वह पोलैंड से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। हरजोत सिंह वायु सेना के विशेष विमान से वापस आ रहे हैं। विमान में चढ़ाए जाने के दौरान केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने उनका हाल चाल जाना। आज पोलैंड के एयरपोर्ट से भारत के लिए आखिरी भारतीय वायुसेना के सी- 17 विमान से रूस-यूक्रेन संघर्ष में प्रभावित हुए भारतीय विद्यार्थियों को लेकर वापस लौट रही है। शाम को यह विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड होगा। गाजियाबाद सांसद जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह भी इसी विमान से वापस आ रहे हैं। उनके साथ लगभग 200 छात्र शामिल हैं और कीव में घायल हुए हरजोत सिंह मौजूद हैं।

हरजोत सिंह के 4 गोलियां लगी है जिसके कारण उनका इलाज जारी है। उन्हें एम्बुलेंस के जरिए पोलैंड के एयरपोर्ट ले कर आया गया था। यहां से वह भारतीय वायु सेना के विमान से स्वदेश लौट रहे हैं। जानकारी के अनुसार, 1 मार्च से अबतक 14 विमानो से लगभग 3000 विद्यार्थियों को पोलैंड से वतन वापस लाया गया है।

दरअसल यूक्रेन से निकलने की कोशिश के दौरान हरजोत सिंह के गोलीबारी में घायल हुए थे, जिसके बाद वह 4 दिन तक बेहोश रहे और फिर डॉक्टरों से फोन मांग घर पर सूचित किया था। इसके बाद जब लगातार हरजोत को वापस बुलाए जाने की मांग उठने लगी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन

  • ,
  • तमिलनाडु: सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय 28 सितंबर से योजना करेंगे शुरू

  • ,
  • एशियन गेम्स: टेकबॉल सेमीफाइनल में हारीं क्विम्सी डिसूजा, कांस्य पदक के लिए युइना सकामोटो से भिड़ेंगी

  • ,
  • 'महिला सुरक्षा के लिए कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं', नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले पर भड़कीं प्रियंका गांधी

  • ,
  • DUSU Election Result: इस बार किसके सिर सजेगा ताज? भारी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी