देश

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का बेंग्लुरु में निधन, कैंसर का चल रहा था इलाज  

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का आज सुबह करीब 2 बजे बेंग्लुरु में निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे और काफी वक्त से उनका इलाज चल रहा था। 59 साल के अनंत का पहले लंदन और न्यूयॉर्क में इलाज चला और 20 अक्टूबर को ही उन्हें बेंगलुरु लाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

जानकारी के मुताबिक अनंत कुमार का इलाज बेंग्लुरु के शंकर कैंसर हॉस्पिटल में चल रहा था। कुछ गंभीर समस्याएं और संक्रमण की वजह से वे कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे।

Published: 12 Nov 2018, 7:28 AM IST

अनंत कुमार के पास दो मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। वे 2014 से केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर मंत्री थे। इसके अलावा वे जुलाई 2016 से संसदीय मामलों के मंत्री भी थे। अनंत 1996 से बेंगलुरु दक्षिण से लोकसभा के सदस्य थे। उनका जन्म 22 जुलाई 1959 को बेंगलुरु में हुआ था। उन्होंने केएस ऑर्ट कॉलेज हुबली से बीए किया था। इसके बाद जेएसएस लॉ कॉलेज से एलएलबी की थी।
उनके परिवार में पत्नी तेजस्विनी, दो बेटियां ऐश्वर्या और विजेता हैं।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Published: 12 Nov 2018, 7:28 AM IST

अनंत कुमार के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अनंत कुमार जी के निधन से मैं दुखी हूं। उनके परिजनों और मित्रों को मेरी सांत्वना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।”

Published: 12 Nov 2018, 7:28 AM IST

अनंत कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "अनंत कुमार के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। उन्होंने भाजपा की लंबे अरसे तक सेवा की। बेंगलुरु उनके दिल और दिमाग में हमेशा रहा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को साहस दे।"

Published: 12 Nov 2018, 7:28 AM IST

शुक्रवार को उनकी पत्नी ने जानकारी दी थी कि अब अनंत ठीक हैं, लेकिन फिर अचनाक उनकी तबीयत कैसे बिगड़ी इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है। तब कैंसर के साथ उनको कुछ इन्फेक्शन होने की बात भी सामने आई थी। तबीयत बिगड़ने की वजह से अनंत पिछले कुछ वक्त से कृत्रिम सांस लेनेवाले यंत्र के सहारे थे और उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था।

अनंत कुमार का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए बेंग्लुरु के नेशनल कालेज में रखा जाएगा।

Published: 12 Nov 2018, 7:28 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 12 Nov 2018, 7:28 AM IST